भूलकर भी न करें ये 5 गलतियाँ
हाईवे पर ड्राइव करना भले ही लोग ज़्यादा पसंद करते हो, इसके बावजूद हाईवे पर ड्राइव करते समय सावधानी रखना बेहद ज़रूरी है। एक छोटी सी गलती से भी आपको काफी परेशानी हो सकती है। आइए जानते हैं हाईवे पर ड्राइव करते समय भूलकर भी न करने वाली 5 गलतियों पर।
1. ओवरस्पीडिंग
हाईवे पर कभी भी ओवरस्पीडिंग नहीं करनी चाहिए। ओवरस्पीडिंग बेहद ही रिस्की होती है, हाईवे पर भी। लिमिट से ज़्यादा स्पीड से ड्राइव करते समय व्हीकल को कंट्रोल करना काफी मुश्किल होता है और एक्सीडेंट का रिस्क भी ज़्यादा रहता है। ऐसे में हाईवे पर ओवरस्पीडिंग से हमेशा बचना चाहिए।
2. लेन अनुशासन तोड़ना
हाईवे पर ड्राइव करते समय लेन अनुशासन का हमेशा ध्यान रखना चाहिए। हमेशा अपनी ही लेन में बने रहना चाहिए। ज़रूरत होने पर ही लेन चेंज करनी चाहिए और वो भी सही तरीके से, जिससे आपके साथ दूसरो को भी असुविधा न हो।