पिछले दो साल में दुनियाभर में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की लोप्रियता कर डिमांड तेज़ी से बढ़ी है। पेट्रोल-डीज़ल की दुनियाभर में बढ़ रही कीमतों के चलते इनके सब्स्टीट्यूट के तौर पर कई लोग इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को प्राथमिकता दे रहे हैं। इनकी चार्जिंग कॉस्ट पेट्रोल-डीज़ल की कीमत से काफी कम होती है। इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को फ्यूचर भी माना जाता है, पर कई फायदों के बावजूद इनमें भी दिक्कत हो सकती है। खासकर इनके बैट्री पैक में। इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बैट्री इनके सबसे अहम पार्ट्स में से होती है। ऐसे में इनमें खराबी आने से इनके यूज़र्स को काफी परेशानी होती है। पर बैट्री में खराबी ओवरनाइट नहीं होती। इससे पहले कुछ सिग्नल्स मिलते हैं।