3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

1 टन से ज्यादा भार खींच सकता है देश का पहला इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर, जल्द होगा लॉन्च

किसानों की जरूरत को समझते हुए हैदराबाद की स्टार्टअप कंपनी सेलेस्टियल ई-मोबिलिटी ने इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर पेश किया है जो आकार में बेहद ही छोटा है साथ ही बिजली से चलता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vineet Singh

•

Updated: 15 Mar 2020, 5:09 PM IST

Electric Tractor

Electric Tractor

नई दिल्ली: किसानों के लिए एक ट्रैक्टर कितनी अहमियत रखता है ये बात आप सभी जानते होंगे। ट्रैक्टर की मदद से किसान अपनी फसल तो उगाता ही है बल्कि उस फसल को एक जगह से दूसरी जगह भी ले जाता है। ज्यादातर किसान पैसों की कमी की वजह से ट्रैक्टर नहीं खरीद पाते हैं। दरअसल ये काफी महंगे होते हैं साथ ही इनसे प्रदूषण भी खूब फैलता है। किसानों की जरूरत को समझते हुए हैदराबाद की स्टार्टअप कंपनी सेलेस्टियल ई-मोबिलिटी ने इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर पेश किया है जो आकार में बेहद ही छोटा है साथ ही बिजली से चलता है।

लॉन्चिग से पहले ही बुक हो गई 12,000 से भी ज्यादा 2020 Hyundai Creta, ग्राहकों में इसे लेकर जबरदस्त क्रेज़

जानकारी के मुताबिक़ ये इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर सिर्फ एक प्रोटोटाइप है और कंपनी इसके प्रोडक्शन वर्जन पर काम शुरू करने जा रही है। ये इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर, सिर्फ 2 घंटे में फुल चार्ज हो जाता है। ये भारत का पहला इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर है। किसानों को अगर भविष्य में ये ट्रैक्टर मिलता है तो इससे उनका काफी खर्च बचेगा। साथ ही साथ ये ट्रैक्टर पर्यावरण को भी किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाएगा।

पावर और मोटर

इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर 150Ah लिथियम-आयन बैटरी लगाई गई है जो 4.4kW की इलेक्ट्रिक मोटर को पावर देती है। यह मोटर 18 बीएचपी पावर और 53 न्यूटन मीटर का टॉर्क जेनरेट करती है। फास्ट चार्जर की मदद से इस ट्रैक्टर की बैटरी 2 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है।

इस ट्रैक्टर में रिजेनेरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है जिससे ब्रेक लगाने पर इसकी बैटरी चार्ज होती है। ख़ास बात ये है कि इस ट्रैक्टर की तकनीक सहित सभी कलपुर्जे और बैटरी पूरी तरह भारत में विकसित की गई है। ट्रैक्टर को भारतीय खेत खलिहान और किसानों की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है।

रैप ही नहीं रफ़्तार के भी दीवाने हैं हनी सिंह, गैराज में खड़ी है स्पोर्ट्स कार से लेकर करोड़ों की SUV

अगर रेंज की बात करें तो ये इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर एक बार फुल चार्ज होने के बाद 75 किलोमीटर तक का सफर कर सकता है। इस ट्रैक्टर को 16 एम्पीयर के घरेलू सॉकेट से चार्ज किया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक़ कंपनी अपने इस इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर को 2020 के आखिर तक लॉन्च कर सकती है जिसके बाद इसके 8,000 यूनिट्स का प्रोडक्शन किया जाएगा। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह ट्रैक्टर 1.2 टन का भार खींचने में सक्षम है।