
Made in India Safest Car's
'Made in India' Safest Cars: भारत आज अपना 73वां गणतंत्र दिवस मना रहा है, और इस मौके पर भारतवासी होने पर हम बेहद गर्व महसूस करते हैं। आज दुनिया के अन्य देशों के मुकाबले हमारा देश किसी भी मामले में कम नहीं है। जहां हम बार्डर पर लड़ने के लिए एक से एक लड़ाकू विमान तैयार कर रहे हैं, वहीं नागरीको की सुरक्षा के लिए देश की वाहन निर्माता कंपनियां सुरक्षित वाहनों को तैयार कर रही हैं। अगर आप भी ऐसे वाहनों के बारे में जानना चाहते हैं, जो आपके लिए सुरक्षित भी हैं, और भी तो यह लेख आपके लिए है।
Tata Nexon
हमारी सूची की पहली कार टाटा नेक्सॉन है। 21.5 किमी/लीटर का एआरएआई माइलेज देने वाली इस एसयूवी को क्रैश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग हासिल है। नेक्सॉन की कीमत वर्तमान में 7.09 लाख रुपये से शुरू होती है, और इसमें दो इंजन विकल्प 1.2-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल (120PS/170Nm) और 1.5-लीटर टर्बोचार्ज्ड डीजल (110PS/260Nm) दिए गए हैं। दोनों इंजन को स्टैंडर्ड 6-स्पीड एमटी या वैकल्पिक 6-स्पीड एएमटी के साथ जोड़ा गया है।
Tata Altroz
टाटा द्वारा एक ओर 5 स्टार रेटिंग कार है अल्ट्रोज। इस प्रीमियम हैचबैक की कीमत 5.99 लाख रुपये से 9.69 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, पैन-इंडिया) के बीच तय की गई है। अल्ट्रोज़ तीन इंजन विकल्पों 1.2-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल (86PS/113Nm), 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल (110PS/140Nm), और 1.5-लीटर डीजल (90PS/200Nm) से लैस है। अल्ट्रोज को केवल मैनुअल ट्रांसमिशन विकल्प के साथ पेश किया जाता है, हालांकि कंपनी डीसीटी (डुअल-क्लच ऑटोमैटिक) को जल्द ही इस कार पर जोड़ सकती है।
Mahindra Xuv300
इस सूची की तीसरी कार महिंद्रा एक्सयूवी 300 है, इस सब-4m SUV की कीमत 7.95 लाख रुपये से 13.46 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच तय की गई है। बतौर इंजन इसमें 1.2-लीटर टर्बो-पेट्रोल (110PS/200Nm) और 1.5-लीटर डीजल इंजन (117PS/300Nm) का विकल्प दिया गया है। बता दें, दोनों इंजन को 6-स्पीड एमटी और वैकल्पिक एएमटी गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।
Updated on:
26 Jan 2022, 11:01 AM IST
Published on:
26 Jan 2022, 10:40 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.