29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Tata Tigor Ev: फोन के बाद अब कार में आया फास्ट चार्जिंग सिस्टम,1 घंटे में 80% तक चार्ज होती है ये कार

Tata Tigor Ev:बाजारों में बढ़ती इलेक्ट्रॉनिक वाहनों की डिमांड को देखते हुए टाटा मोटर्स लेकर आया है यह जबरदस्त कार। जानिए इसके सभी फीचर के बारे में। साथ की यह कार फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करते हुए 1 घंटे मे 80% तक कार को चार्ज करती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Ashwin Sharma

•

Updated: 19 Aug 2021, 10:36 PM IST

TATA Tigor Ev

Tata Tigor Ev: फोन के बाद अब कार में आया फास्ट चार्जिंग सिस्टम,1 घंटे में 80% तक चार्ज होती है ये कार

नई दिल्ली। TATA Tigor Ev: बढ़ती महंगाई को देखते हुए कई ऑटोमोबाइल कंपनियां इस मौके का फायदा उठाती नजर आ रही है। इसी बीच देश की जानी-मानी वाहन निर्माता कंपनी Tata Motors ने Ziptron टेक्नोलॉजी के साथ नई अपडेटेड Tigor EV को पेश कर दिया है। बताया जा रहा है कि यह भारत में सबसे बेस्ट इलेक्ट्रिक कार बन सकती है। भारत में नई टिगोर ईवी को कंपनी के इलेक्ट्रिक वाहन पोर्टफोलियो में Nexon EV के नीचे रखा है। जानकारी के लिए बता दें कि कंपनी ने नई टाटा टिगोर ईवी की बुकिंग शुरू कर दी है। इस नई कार की कीमत का एलान 31 अगस्त को किया जाएगा।

फीचर्स
नई टिगोर ईवी में नेक्सन ईवी की तरह ही डैशबोर्ड और सीटों पर नीले रंग के एक्सेंट दिए गए हैं। इसमें हरमन ऑडियो सिस्टम से जुड़ा 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। इसमें 30 से ज्यादा कनेक्टेड कार फीचर्स भी मिलते हैं। अन्य फीचर्स की बात करें तो, इसमें इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ओआरवीएम, एक साइलेंट केबिन, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, और पुश-स्टार्ट बटन मिलता है। साथ ही इसमें कई सेफ्टी फीचर्स भी मिलते हैं। इनमें डुअल एयरबैग, ईबीडी के साथ एबीएस, कॉर्नर स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल एसेंट कंट्रोल और हिल डिसेंट कंट्रोल शामिल हैं। बता दें कि ऑटोमेकर इस कार के साथ 8 साल की वारंटी दे रहा है।

यह भी पढ़े:-419 km per charge तक रेंज वाली MG ZS EV ,जानिए फीचर

अगर इस कार के लुक की बात करे तो नई टिगोर ईवी पूरी तरह से नई डिजाइन के साथ पेश की गई है। अब यह अपडेटेड Tiago और Altroz हैचबैक की तरह दिख रही है। कार में प्रोजेक्टर यूनिट्स के साथ स्लीक हेडलैम्प्स दिए गए हैं। फ्रंट ग्रिल और फ्रंट बंपर को भी अपडेट किया गया है।

1 घंटे में 80% तक चार्जिंग
बता दें कि बैटरी को फास्ट चार्जर और 15A होम सॉकेट से भी चार्ज किया जा सकता है। फास्ट चार्जर से बैटरी एक घंटे में 80% तक चार्ज हो जाएगी, जबकि घर पर चार्ज करने में 8 घंटे का समय लगेगा। नई टिगोर ईवी कार ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ड्राइव और स्पोर्ट्स मोड के साथ आती है। कार लो-रोलिंग-रेसिस्टेंस टायर्स पर चलती है जिससे 10 फीसदी कम रेसिस्टेंस होता है।

यह भी पढ़े:-Hyundai की कारों पर मिल रहा डिस्काउंट

कंपनी का दावा है कि जिपट्रॉन टेक्नोलॉजी की वजह से कार का परफॉर्मेंस बेहतर रहेगा। इसमें एक IP67 26 kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक मिलता है। इसका इलेक्ट्रिक पावरट्रेन 73.75 hp का पावर और 170 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। नई टिगोर ईवी कार 5.7 सेकेंड में 0 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। टाटा मोटर्स का दावा है कि बैटरी पैक में खास तौर से निर्मित थर्मल मैनेजमेंट का इस्तेमाल किया गया है।