29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टाइगर ने दिखाई ताकत! दांतों से पकड़कर पीछे खींच दी Xylo एसयूवी, वीडियो शेयर करते हुए आनंद महिंद्रा ने कहा ‘स्वादिष्ट होती हैं Mahindra की गाड़ियां’

महिंद्रा ग्रुप के मालिक आनंद महिंद्रा ने आज सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में एक टाइगर अपने दांतों से Mahindra Xylo कार को पकड़कर पीछे खींचता हुआ दिखाई दे रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 30 Dec 2021, 6:51 PM IST

anand_mahindra_and_tiger.jpg

Anand Mahindra shared video of tiger pulling Xylo back on social media

टाइगर यानि की बाघ को सबसे शक्तिशाली जानवरों में से एक माना जाता है। और आज टाइगर की शक्ति का एक और उदाहरण देखने को मिल गया है। महिंद्रा ग्रुप के मालिक आनंद महिंद्रा महिंद्रा ने आज अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस 1:30 मिनट के वीडियो में एक टाइगर अपने दांतों से Mahindra Xylo कार को पकड़कर पीछे खींचता हुआ दिखाई दे रहा है।


टाइगर की शक्ति का कमाल

Xylo का वज़न करीब 1875 किलोग्राम होता है। और जब टाइगर इस कार के रियर बम्पर को अपने दांतों से पकड़कर पीछे खींच रहा था, तब कार में 6 लोग बैठे हुए थे। इस हिसाब से उस टाइगर ने अपने दांतों से करीब 2000 किलोग्राम वज़न खींच लिया, जो एक कमाल की बात है।

महिंद्रा की गाड़ियां होती हैं स्वादिष्ट

आनंद महिंद्रा ने टाइगर के अपने दांतों से Xylo को पीछे खींचने के वीडियो को अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। एक रिपोर्ट के अनुसार यह वीडियो जनवरी का है, जिसे उस समय वहां से गुज़र रहे एक यात्री ने रिकॉर्ड किया था। आनंद महिंद्रा ने इस वीडियो को आज अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर करते हुए जानकारी दी कि यह वीडियो ऊटी से मैसूर जाने वाली सड़क, जो थेप्पकाडू के पास में स्थित है, पर लिया गया है। इस वीडियो में जो Xylo कार टाइगर खींच रहा है, वो महिंद्रा कंपनी की ही है। इस पर आनंद महिंद्रा ने कहा कि उन्हें हैरानी नहीं हो रही है कि टाइगर गाड़ी को चबा रहा है। आनंद महिंद्रा ने कहा कि उनकी ही तरह टाइगर को भी लगता है कि महिंद्रा कंपनी की गाड़ियां स्वादिष्ट होती हैं।


यह भी पढ़ें - न हाथ, न पैर, फिर भी नहीं मानी हार! इस शख्स के जज़्बे को आनंद महिंद्रा ने भी किया सलाम

कार के बंद होने का कारण

इस वीडियो में दिख रही कार की बैट्री में खराबी आ गई थी, जिस वजह से कार बंद हो गई थी। और बंद कार के आस-पास कई टाइगर थे, जिस वजह से उस कार में बैठे लोग बाहर निकलकर उस कार को धक्का भी नहीं दे सकते थे। हालांकि आनंद महिंद्रा के अनुसार यह वीडियो ऊटी से मैसूर जाने वाली सड़क का है, पर एक रिपोर्ट के अनुसार यह वीडियो बेंगलुरु के बनरगट्टा नेशनल पार्क का है। इस दौरान कार में बैठे किसी भी व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं पंहुचा।

यह भी पढ़ें - एक्सप्रेसवे पर ड्राइव करते समय रखें सावधानी, नहीं तो करना पड़ सकता है इन खतरों का सामना