
Tresa Electric Truck
भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है, चाहे दो पहिया या चार पहिया वाहन हो। इसी कड़ी में बैंगलूरू बेस्ड ट्रेसा मोटर्स ने सोमवार यानी 3 जुलाई को इलेक्ट्रिक ट्रक वीओ.1 को पेश किया है। इस इलेक्ट्रिक ट्रक को एक्सियल फ्लक्स मोटर प्लेटफॉर्म फ्लक्स350 पर विकसित किया गया है। बता दें कि यह भारत में विकसित होने वाला पहला इलेक्ट्रिक ट्रक है। इसे निर्माता ने विश्विक बाजार के लिए पेश किया है।
शून्य उत्सजर्न लिहाज से किया गया पेश
भारत में अभी 2.8 मिलियन ट्रक हैं, जिनका उत्सर्जन में 60% हिस्सेदारी है और इस प्रकार शून्य उत्सर्जन वाले माध्याम और हैवी ट्रकों की बहुत जरूरत है। 2024 में आ रही व्हीकल स्क्रैपेज पॉलिसी और फ्यूल की कीमतों को देखते हुए, यह मीडियम और हैवी इलेक्ट्रिक ट्रकों को अपनाने का सही समय है।
यह भी पढ़ें: Lust story वाली तमन्ना भाटिया करोड़ों के कारों की हैं मालकिन
पूरी तरह से भारत में ही विकसित
गौरतलब है कि एक्सियल फ्लक्स मोटर्स अपने छोटे आकार के वाहनों के लिए जाना जाता है। ग्लोबल स्तर पर बात करें तो, एक्सियल फ्लक्स मोटर्स बनाने वाली कंपनियों की तादाद बेहद कम है। ट्रेसा मोटर्स के संस्थापक रोहन श्रवण ने पेश किए गए इस ट्रक के बारे में बताया कि इसे पूरी तरह भारत में ही डिजाइन किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि ट्रेसा की टीम ने अपने करियर में 200 से ज्यादा तरह के ट्रकों का निर्माण किया है और भारत, जर्मनी, यूएस और जापान में 2 मिलियन से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री की है।
यह भी पढ़ें: मारुति आज लॉन्च करेंगी नई Invicto MPV, जानिए कीमत और फीचर्स
Updated on:
5 Jul 2023, 2:34 PM IST
Published on:
5 Jul 2023, 1:28 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.