30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिना ड्राइवर के चलता है यह ट्रक, जानिए डिटेल्स

TuSimple Autonomous Truck: बिना ड्राइवर के चलने वाले इस ट्रक की हर तरफ चर्चा हो रही है। आइए जानते है इस खास ट्रक के बारे में।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 30 Dec 2021, 1:48 PM IST

tusimple_truck.jpg

TuSimple Autonomous Truck

बिना ड्राइवर के चलने वाले वाहन अक्सर ही तेज़ी से लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लेते हैं। अगर आप भी बिना ड्राइवर के किसी वाहन को चलता देखेंगे, तो आपको यह किसी जादू से कम नहीं लगेगा। साथ ही अपनी आंखों पर भी भरोसा नहीं होगा, क्योंकि यह सब किसी कल्पना की तरह लगता है। पर अमरीका की एक कंपनी ने यह कमाल कर दिखाया है, जिसकी हर जगह चर्चा हो रही है। अमरीका की TuSimple नाम की कंपनी ने हाल ही अपने पहले बिना ड्राइवर के चलने वाले ट्रक का टेस्ट सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है।


130 किलोमीटर तक ट्रक का सफलतापूर्वक किया टेस्ट

हाल ही में आई एसोसिएटेड प्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार अमरीका की TuSimple ने क्लास 8 के पूरी तरह से बिना ड्राइवर के चलने वाले पहले ट्रक का सफलतापूर्वक ड्राइव टेस्ट पूरा कर लिया है। इस टेस्ट के दौरान कंपनी ने 130 किलोमीटर तक इस ट्रक का टेस्ट किया और इसे सही तरह से पूरा किया। इस टेस्टिंग को अमरीका के एरिज़ोना शहर के ट्रांसपोर्टेशन डिपार्टमेंट और स्थानीय कानून प्रवर्तन अधिकारियों की देखरेख में किया गया।


यह भी पढ़ें - इस कंपनी ने बंद की अपनी इंजन बनाने का डिवीज़न, अब इलेक्ट्रिक वाहन पर करेगी फोकस

टेस्टिंग प्रोसेस

एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट में बताया गया है कि सबसे पहले ड्राइविंग के दौरान आने वाली ऐसी मुश्किलें, जिनका सही से कोई हिसाब नहीं है, उनके लिए सड़क को स्कैन करने के लिए एक लीड वाहन को रखा गया। इसके बाद 8 किलोमीटर तक इस वाहन ने सड़क की मुश्किलें स्कैन करने के लिए आगे से लीड किया। इसके बाद बिना ड्राइवर के चलने वाले ट्रक को टेस्टिंग के लिए आगे लाया गया और सफलतापूर्वक बिना ड्राइवर के इस ट्रक की टेस्टिंग को पूरे देखरेख में पूरा किया गया। इस टेस्टिंग के दौरान पुलिस की कई गाड़ियां भी मौके पर मौजूद रही।

यह भी पढ़ें - इस कंपनी ने आज तक नहीं बनाई एक भी SUV, फिर भी बजता है दुनिया में डंका! जानिए Ferrari से जुड़ी 10 दिलचस्प बातें