
Car Mileage Tips
Car Mileage Tips: बारिश का मौसम दस्तक दे चुका है। ऐसे में कार के साथ कोई न कोई परेशानी हमेशा बनी रहती है। कभी कार के साइलेंसर में पानी घुस जाता है तो, कभी बारिश के चलते कार के शीशों पर धुंध आ जाती है। जिसके चार चलाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहीं इन दिनों में कुछ लोगों की कार का माइलेज (Car Mileage Tips) कम हो जाता है। क्या सच में बरसात के मौसम कार के माइलेज पर असर ड़ालता है? आइए जानते हैं इसके पीछे की सारी वजह …
सड़कों पर पानी जमने से माइलेज पर पड़ता है असर
बता दें कि बरसात के दिनों में ज्यादातर सड़कों पर या अंडर पास में पानी भरा होता है। ऐसे कार पर पानी दबाव पड़ता है और इंजन को ज्यादा पावर की जरूरत होती है। इस लिए कार के माइलेज पर भी असर पड़ता है और माइलेज कम हो जाता है।
AC बंद रहने से माइलेज होता है कम
बारिश के दिनों में ज्यादातर मौसम सुहाना रहता है। इन दिनों में लोग अपनी कारों की एसी बंद रखते हैं और कार का सनरूफ या विंडो खोल देते हैं। ऐसे में कार को लगातार बाहरी हवा से दबाव पड़ता है। जिसकी वजह से गाड़ी को आगे ले जाने में इंजन को अधिक पॉवर की जरूरत होती है। इस वजह से फ्यूल ज्यादा खर्च होता है और गाड़ी की माइलेज कम हो जाती है।
यह भी पढ़ें: तमन्ना भाटिया के पास है करोड़ों की कारें इस कार में अक्सर होती हैं स्पॉट
विजिबिलिटी भी है एक बड़ा कारण
बरसात के दिनों विजिबिलिटी कम हो जाती है। ऐसे में कार को दूसरे या तीसरे गियर पर चलाना पड़ता है। इस वजह से इंजन को ज्यादा फ्यूल की जरूरत पड़ती है। कार की माइलेज कम होने का यह भी एक अहम कारण है।
ह्यूमिडिटी भी है बड़ा फैक्टर
गौरतलब है कि इन दिनों में जब कार का इंजन गर्म होता है और बाहर ह्यूमिडिटी ज्यादा होने इंजन पर पानी की बंदू पड़ती है। ऐसे में इंजन पूरी क्षमता के साथ इधन को जला नहीं पाता है। इस से भी कई बार कार के माइलेज कम हो जाता है। हालांकि ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है।
यह भी पढ़ें: Tresa Electric ने पेश किया भारत में बना पहला इलेक्ट्रिक ट्रक
Updated on:
5 Jul 2023, 3:44 PM IST
Published on:
5 Jul 2023, 3:41 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.