बस थोड़ा इंतजार कीजिए। रामनवमी पर श्रद्धालु, लग्जरी सोलर रामायण क्रूज के जरिए सरयू नदी में आध्यात्मिक सफर का आनंद उठा सकेंगे। न कोई आवाज, न कोई धुंआ और न ही कोई कंपन। पर्यावरण के अनुकूल सौर ऊर्जा से संचालित यह देश का पहला लग्जरी सोलर रामायण क्रूज, गुप्तारघाट से नयाघाट तक चलेगा। इस बीच श्रद्धालु व पर्यटक रामायणकालीन स्थलों का दीदार कर सकेंगे। क्रूज पर श्रीरामचरित मानस व अयोध्या के पौराणिक, धार्मिक, ऐतिहासिक स्थलों संग कथाओं की जानकारी दी जाएगी। लग्जरी क्रूज का निर्माण सरयू नदी के गुप्तारघाट से सटे विसर्जन घाट के पास किया जाएगा। अयोध्या डीएम ने इस पर अपनी सहमति जता दी है।