30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ayodhya Deepotsav 2022 : अयोध्या दीपोत्सव 2022 में दिखेगा कमाल, इस बार देर तक रोशनी बिखेरेंगे नए दीये

अयोध्या दीपोत्सव 2022 (Ayodhya Deepotsav 2022 ) में इस बार एक नया कमाल होने जा रहा है। इस साल दीपोत्सव में जादुई दीये जलाए जाएंगे, जो देर तक जलेंगे। जानें कैसे    
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अयोध्या

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 8 Oct 2022, 11:43 AM IST

अयोध्या दीपोत्सव में 7 देशों के कलाकार करेंगे रामलीला

अयोध्या दीपोत्सव में 7 देशों के कलाकार करेंगे रामलीला

अयोध्या (Ayodhya ) में दीपोत्सव 2022 (Deepotsav 2022 ) की तैयारियां जोरों पर हैं। एक बार फिर यूपी सरकार दीपोत्सव का नया रिकार्ड बनाने के लिए जुटा हुआ है। पर इस बार योगी सरकार एक और नया प्रयोग करने जा रही है। इस दीपोत्सव में दीए अन्य दीपोत्सव की तुलना में अधिक देर तक अपनी रोशनी बिखेरेंगे। इसके लिए जिम्मेदार संस्था ने एक तरकीब निकाली है। उन्होंने दीए की साइज को बड़ा कर दिया। अब इस दीए में 30 एमएल तेल की जगह 40 एमएल तेल डाला जाएगा। जिस वजह से ये दीए देर तक जलेंगे और दीवाली के दिन अपनी रोशनी से भक्तों और दर्शकों का मन मोहेंगे।

डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय को मिली है जिम्मेदारी

रामनगरी अयोध्या में 23 अक्तूबर को दीपोत्सव मनाया जाएगा। दीपोत्सव-2022 में 14.50 लाख दीए जलाकर विश्व रिकार्ड बनाने की शासन की मंशा है। दीए जलाने की जिम्मेदारी डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय को सौंपी गई है। विश्वविद्यालय के नोडल अधिकारी प्रो. अजय प्रताप सिंह टीम दीपोत्सव को सफल बनाने में जुटी हुई है। राम की पैड़ी सहित अन्य घाटों पर दीपोत्सव में 20 हजार वालंटियर अनुशासित रहकर 16 लाख दीए सजाएंगे।

यह भी पढ़े - अयोध्या में दीपोत्सव 2022 : एक नया विश्व रिकार्ड बनाने की तैयारी में योगी सरकार

घाटों पर 20 अक्तूबर तक पहुंच जाएंगे दीए

प्रो. अजय प्रताप सिंह ने बताया कि, सभी घाटों पर 20 अक्तूबर तक दीए पहुंच जाएंगे। 21 अक्तूबर से दीए बिछाने कार्य शुरू होगा। 22 अक्तूबर को दीयों की गणना होगी और 23 अक्तूबर को दीए में तेल-बाती लगाया जाएगा। फिर शाम को जलाया जाएगा।

यह भी पढ़े - Deepotsav : अयोध्या के दीपोत्सव में जलाए जाएंगे गाय के गोबर से बने एक लाख दीप

20 हजार स्वयंसेवकों की लगी है ड्यूटी

नोडल अधिकारी प्रो. अजय प्रताप सिंह ने बताया कि, राम की पैड़ी पर दीपोत्सव के दो दिन पहले से 20 हजार स्वयंसेवकों की ड्यूटी लगाई जाएगी। इस बार दीप बेहद खास स्वरूप में तैयार किए गए हैं। यह कापी देर तक जलते रहेंगे। अभी तक दीए में 30 एमएल तेल डाला जाता था, पर इस बार दीयों के साइज को बड़ा किया गया है।

वर्ष 2017 में दीपोत्सव की शुरूआत

योगी आदित्यनाथ की सरकार ने दीपोत्सव की शुरूआत 2017 में किया था। पांच साल में हर साल दिए जलाने का रिकार्ड बनाया है।

1. दीपोत्सव 2017 - 51 हजार दीये
2. दीपोत्सव 2018 - 3 लाख 1 हजार 152 दीये
3. दीपोत्सव 2019 - 4 लाख 4 हजार 226 दीये
4. दीपोत्सव 2020 - 6 लाख 6 हजार 569 दीये
5. दीपोत्सव 2021 - 12 लाख दिये ।