31 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Deepotsav : अयोध्या के दीपोत्सव में जलाए जाएंगे गाय के गोबर से बने एक लाख दीप

14.50 लाख दीपक में गाय के गोबर से बने करीब एक लाख दीपक जलाए जाएंगे। पशुधन एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री धर्मपाल सिंह ने यह ऐलान किया है।  
less than 1 minute read
Google source verification
Deepotsav : अयोध्या के दीपोत्सव में जलाए जाएंगे गाय के गोबर से बने एक लाख दीप

Deepotsav : अयोध्या के दीपोत्सव में जलाए जाएंगे गाय के गोबर से बने एक लाख दीप

अयोध्या में दीपोत्सव का एक नया विश्व रिकार्ड बनाने तैयारियां तेज हो गईं हैं। 23 अक्तूबर को छठा दीपोत्सव मनाया जाएगा। दीपोत्सव में इस बार सरयू तट पर 14.50 लाख दीपक जलाने का लक्ष्य है। 14.50 लाख दीपक में गाय के गोबर से बने करीब एक लाख दीपक जलाए जाएंगे। पशुधन एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री धर्मपाल सिंह ने यह ऐलान किया है।

गाय के गोबर से बने नौ दीपक जलाएं

लोकभवन में पत्रकारों को संबोधित करते हुए पशुधन एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि, सभी लोग अपने-अपने घरों में गाय के गोबर से बने हुए नौ दीपक अवश्य जलाएं। इस बार अयोध्या में गाय के गोबर से बने हुए एक लाख दीपक जलाए जाएंगे।

यह भी पढ़े - यूपी सरकार किसानों से खरीदेगी गाय का गोबर, रेट जानेंगे तो चौंक जाएंगे

लंपी रोग के यूपी में सबसे कम केस

मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहाकि, गायों में इस समय लंपी रोग लग रहा है लेकिन पूरे देश में सबसे कम केस उत्तर प्रदेश में हैं और इसको यहां बहुत बेहतर ढंग से नियंत्रित किया गया है। प्रतिदिन तीन लाख पशुओं में टीकाकरण किया जा रहा है। 30 जनपदों में अब तक कुल 42810 गोवंश स्किन रोग से प्रभावित मिले। जिनमें से 26300 रोग मुक्त हो चुके हैं। इस मौके पर उन्होंने को आश्रय स्थलों की जानकारी के लिए पोर्टल और मोबाइल ऐप भी लॉन्च किया।

यह भी पढ़े - School Holidays in October 2022 : अक्टूबर में कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल, जानें

मदरसों का हो रहा है सर्वे

पशुधन एवं अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ने कहा कि, मदरसों के छात्रों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए मदरसों का सर्वे कराया जा रहा है। जिससे वहां पढ़ने वाले बच्चे भी तरक्की कर सकें।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग