कलाकारों ने सबका दिल जीता :- इस रामलीला में कई फिल्मी कलाकारों ने अपने शानदार अभिनय से सबका मनमोह लिया। रावण की भूमिका शाहबाज खान, बिंदु दारा सिंह ने हनुमानजी, अभिनेत्री भाग्यश्री ने माता सीता, राज माथुर ने भरत, राहुल बुच्चर ने प्रभु श्रीराम व राजेश पुरी ने नारद की भूमिका निभाई। भोजपुरी स्टार व सांसद रविकिशन ने परशुराम, सांसद मनोज तिवारी ने अंगद, अवतार गिल ने विभीषण व रजा मुराद ने कुंभकर्ण की भूमिका को निभा कर सबका दिल जीत लिया।