भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदान के लिए मतदाता पहचान-पत्र के अतिरिक्त 12 विकल्प नियत किये है। इनमें आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, बैंकों/डाकघरों द्वारा निर्गत फोटोयुक्त पासबुक, श्रम मंत्रालय की योजना के अन्तर्गत निर्गत स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेन्स, पैन कार्ड, एनपीआर के अन्तर्गत आरजीआई द्वारा निर्गत स्मार्ट कार्ड, भारतीय पासपोर्ट, फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज, केन्द्र / राज्य सरकार/ लोक उपकम/पब्लिक लिमिटेड कम्पनियों द्वारा जारी किये गये फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र अपने कर्मचारियों को, सांसदों/ विधायकों/विधान परिषद सदस्यों को जारी किये गये सरकारी पहचान-पत्र और यूनिक डिसएबिलिटी आईडी (यूडीआईडी) कार्ड, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार को मतदाता मतदान के समय किसी एक पहचानपत्र को दिखा सकता है। इसके अलावा मतदाता सूचना पर्ची को भारत निर्वाचन आयोग के पोर्टल वोटर्स डाट ईसीआई डाट गीओवी डाट इन से मतदाताओं द्वारा डाउन लोड किया जा सकता है।