2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अभियान को बढ़ाने के लिए सरयू नदी पर चलाया स्वच्छता अभियान

राम नगरी अयोध्या में डीजी होम गार्ड के नेतृत्व में सरयू तट पर स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत अभियान चलाया गया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अयोध्या

•

image

Mahendra Pratap Singh

•

Updated: 29 Mar 2018, 6:19 PM IST

ayodhya news

अयोध्या. राम नगरी अयोध्या में जन जागरण अभियान के तहत डीजी होम गार्ड के नेतृत्व में सरयू तट पर स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत अभियान चलाया गया। डीजी होम गार्ड सूर्य प्रकश शुक्ल ने अयोध्या पहुचकर जन जनगरण सफाई अभियान के तहत स्वयं सेवक होम गार्डों के साथ सरयू तट पर झाड़ू लगाईं और तुलसी स्मारक भवन में होमगार्डों के साथ समीक्षा बैठक भी किया। इस कार्यक्रम के दौरान होमगार्ड के जवानो ने इस बैठक पूर्व जमकर सुर संगीत भी किया।

उत्तर प्रदेश होमगार्ड के डी जी सूर्य प्रकश शुक्ला ने बताया कि अयोध्या राम की पैडी पर उत्तर प्रदेश फैजाबाद के होमगार्ड विभाग के लोग स्वयं सेवकों के साथ गए थे और हमारा लक्ष्य था कि सरयू नदी लाखो श्रद्धालु अपने पवित्रता का भाव लेकर अयोध्या आएं। वह स्थान विशेष रूप से स्वच्छ रहना चाहिए। हम लोगों का होमगार्ड विभाग है, जो कि स्वयं सेवकों का विभाग होता है।

समाज की सेवा भावना के साथ सुरक्षा इस कार्य के लिए होता है, तो आज हम लोगों ने सरयू घाट स्वच्छता का एक अभियान चलाया, जिसमें घाटों की सफाई हुआ और दुसरो को भी यह स्थान स्वच्छ रखने की अपील किया गयी। यहां बेक विभागीय कार्यक्रम हुआ जिसमें ड्यूटी चेक करने के लिए सिखाया गया परेड देखा गया और सभी जवानो की वर्दी को भी चेक किया गया। इसमें बताया कि इस कार्यक्रम में सभी होमगार्ड को अपनी डियूटी के साथ स्वच्छ भारत बनाने में साथ दें। जवानों के मानदेय बढ़ने के लिए शासन स्तर पर विचार हुआ है और उम्मीद है कि नए वित्तीय वर्ष में सभी होमगार्ड का मानदेय की समस्या को सरकार हल करेगी और कुछ न कुछ बेहतर मानदेय होगा।

उन्होंने आगे कहा कि हम अपने जवानों से अपेक्षा करते हैं कि वह पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलें और विसंगतियों में भी ड्यूटी करें। उस तुलना में हम अभी सभी होमगार्ड को अच्छी व्यवस्था नहीं दे पाए हैं लेकिन इसी क्रम में हमने प्रयास किया है कि इस बार 50 हजार जवानो की वर्दी खरीदी जा चुकी है और जल्द ही इसे बांटा जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

अयोध्या

उत्तर प्रदेश