ऐसे गिना जाता है चढावा-
रामलला का चढ़ावा महीने में दो बार गिना जाता है। हर पखवारे के बाद दानपात्र से राशि निकाल कर बैंक कर्मी श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की निगरानी में इसकी गिनती करते हैं और इसे बैंक खाते में जमा करते हैं। अगस्त में 100000 श्रद्धालुओं ने 29 लाख रुपए दान किए। सितंबर में 1,75,000 आए और 30 लाख रुपए चढ़ावा दिया। अक्टूबर में 2,15,000 श्रद्धालुओं ने 27 लाख रुपए, तो नवंबर में 2,50,000 लोगों ने राम लला के दर्शन कर 31 लाख रुपए दान दिए।