पत्रिका न्यूज नेटवर्क.
लखनऊ. यूपी में 22.50 लाख मनरेगा (MNREGA) मजदूरों को 100 दिनों का काम मिलेगी। जिससे इनकी आय बढ़ेगी व 100 दिन का काम पूरा होने पर उन्हें सरकारी योजनाओं से लाभान्वित भी किया जाएगा। ये वह मजदूर हैं, जिन्होंने कोरोना (CORONA) काल के नौ माह में न्यूनतम 50 दिन या उससे अधिक दिन काम किया है। अब इस वर्ष इन सभी को तीन माह मतलब 90 दिनों में 100 दिनों का काम दिया जाएगा। यूपी सरकार मनरेगा के तहत देश में सबसे अधिक रोजगार प्रदान करने वाले राज्य का रिकॉर्ड बनाना चाहती है।