30 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दीपावली से पहले बड़ा झटका, आठ कारोबारियों का पटाखा लाइसेंस निरस्त

जिलाधिकारी ने घनी आबादी के बीच कारोबार व भंडारण करने वाले आठ कारोबारियों का लाइसेंस निरस्त कर दिया है
less than 1 minute read
Google source verification
Crackers

Crackers

आजमगढ़. दीपावली पर्व के पहले पटाखा कारोबारियों को प्रशासन ने बड़ा झटका दिया है। जिलाधिकारी ने घनी आबादी के बीच कारोबार व भंडारण करने वाले आठ कारोबारियों का लाइसेंस निरस्त कर दिया है।

यह भी पढ़ें-

योगी सरकार के खिलाफ जुलूस निकाल कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन

बता दें कि दीपावली पर्व पर पटाखा और आतिशबाजी से होने वाली घटनाओं को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट है। उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी पुलिस व अग्निशमन विभाग की रिपोर्ट पर घनी आबादी के बीच पटाखा की दुकान लगाने और भंडारण करने वाले आठ कारोबारियों के लाइसेंस जिलाधिकारी नागेंद्र प्रसाद सिंह ने निरस्त कर दिया।

यह भी पढ़ें-

बेटे ने बुजुर्ग मां की कर दी हत्या, बहन भाई के खिलाफ दी तहरीर, जानिए क्या है पूरी कहानी

साथ ही यह भी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि इस पर विशेष नजर रखी जाए कि कोई भी बिना लाइसेंस और मानक के पटाखा की बिक्री करते पाया जाए, उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई तत्काल सुनिश्चित किया जाए।

BY-Ranvijay Singh

बड़ी खबरें

View All

आजमगढ़

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग