5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक दिन पहले शादी में हुआ था बवाल, दूसरे दिन पति पत्नी पर हो गया हमला

आजमगढ़ में रिश्तेदारी से घर लौट रहे पति पत्नी पर हमला, गहने भी लूट लग गए बाइक सवार।
2 min read
Google source verification
Pitayi

पिटायी

आजमगढ़. अहरौला थाना क्षेत्र के कोठरा गांव के पास शुक्रवार की सुबह रिश्तेदारी से घर लौट रहे दंपत्ति पर बाइक सवार युवकों ने हमला बोल दिया। हमलावरों ने पति-पत्नी को मारपीट कर घायल कर दिया और महिला के शरीर पर मौजूद जेवरात छीन कर फरार हो गए। मारपीट में घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


अंबेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना अंतर्गत विशुनपुरा ग्राम निवासी महेंद्र निषाद (35) पुत्र सुक्खू गुरुवार को अहरौला थाना क्षेत्र के समदी गांव स्थित अपने ननिहाल में आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पत्नी व पुत्र के साथ आया था। समदी गांव से बारात गुरुवार की शाम अंबेडकर नगर जिले के गुलदहां गांव में गई थी। वहां किसी बात को लेकर वर और वधू पक्ष के बीच विवाद हो गया। बारात में शामिल महेंद्र ने वधू पक्ष का समर्थन किया और यह बात वरपक्ष को नागवार लगी।

शुक्रवार की सुबह महेंद्र अपने पत्नी व पुत्र के साथ समदी गांव स्थित ननिहाल से वापस अपने घर जा रहा था। रास्ते में कोठरा गांव के पास तीन बाइक पर सवार होकर आए युवकों ने महेंद्र व उसकी पत्नी पर हमला बोल दिया। हमलावरों ने महेंद्र को बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया साथ ही उसकी पत्नी के शरीर पर मौजूद जेवरात छीन ले गए। घायल युवक का ईलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
By Ran Vijay Singh

इसे भी पढ़ें
केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल से बद्तमीजी, कार सवार तीन युवकों ने किया पीछा, काफिले में घुसने की कोशिश
इसे भी पढ़ें
यूपी के जौनपुर में खदेड़ी गई खाकी, लोगों ने ईंट-पत्थर लेकर दौड़ा लिया

इसे भी पढ़ें
50 के ईनामी बदमाश ने इलाहाबाद में दो युवकों पर किया हमला, ताबड़तोड़ फायरिंग कर फैलाई दहशत
इसे भी पढ़ें
आधी रात को दुल्हन के साथ हुआ कुछ ऐसा कि मदद के लिये चिल्लाने लगी
इसे भी पढ़ें
BREAKING: प्रतापगढ़ में दबिश देने गए दरोगा वजीउल्ला खां को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, इलाहाबाद रेफर
इसे भी पढ़ें
थाने में हुआ प्रेम विवाह, विदा कराने नहीं पहुंचा प्रेमी तो प्रेमिका ने उठाया हैरान करने वाला कदम
इसे भी पढ़ें
मोदी सरकार को चेतावनी, नहीं किया यह काम तो 2019 लोकसभा चुनाव में भुगतना पड़ेगा
इसे भी पढ़ें
UP में भाजपा विधायक की शिकायत के बाद सील की गई मस्जिद, लगाई गई फोर्स

इसे भी पढ़ें
समाजवादी पार्टी से तीन नेताओं को निष्कासित करने का प्रस्ताव पास!, जानिये तीनों के नाम

बड़ी खबरें

View All

आजमगढ़

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग