14 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नौकरी दिलाने के बहाने होटल में बुलाकर की अश्लील हरकत, बनाया वीडियो

पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा

2 min read
Google source verification
नौकरी दिलाने के बहाने होटल में बुलाकर की अश्लील हरकत, बनाया वीडियो

नौकरी दिलाने के बहाने होटल में बुलाकर की अश्लील हरकत, बनाया वीडियो

आजमगढ़. कप्तानगंज थाने की पुलिस ने एक युवक के खिलाफ नौकरी दिलाने के नाम पर युवती के साथ अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता का आरोप है कि आरोपी ने साक्षात्कार के बहाने उसकी बेटी को बुलाकर उसके साथ अश्लील हरकत की और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


कप्तानगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले व्यक्ति का आरोप है कि बीते चार अप्रैल को महाराजगंज थाना क्षेत्र के बनगांवा ग्राम निवासी मनीष कुमार ने उसकी पुत्री को नौकरी के लिए साक्षात्कार देने के नाम पर अंबेडकर नगर जिला मुख्यालय स्थित एक होटल पर बुलाया। इसके बाद आरोपी ने पुत्री के साथ अश्लील हरकत की और उसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर देने की धमकी दी। पीड़िता के पिता की तहरीर पर कप्तानगंज थाने में रविवार को आरोपी युवक के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की विवेचना कप्तानगंज थानाध्यक्ष दीनानाथ पांडेय को सौंपी गई है।


नकदी व जेवरात चोरी दर्ज हुई रिपोर्ट


आजमगढ़. शहर कोतवाली पुलिस ने घर में घुसकर अलमारी तोड़ पचास हजार नकदी व जेवरात चोरी के मामले में नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।


शहर कोतवाली क्षेत्र के कोल बाजबहादुर ग्राम निवासी रामनारायण उपाध्याय पुत्र सीताराम का आरोप है कि बीते 13 जुलाई की रात जहानागंज थाना क्षेत्र के सीही गांव का रहने वाला पुल्लु चौहान पीड़ित के मकान के पीछे का दरवाजा खोल कर अंदर घुस गया। आरोपी घर में मौजूद अलमारी तोड़कर उसमें रखी पचास हजार नकदी व जेवरात समेत कर फरार हो गया। पीड़ित गृहस्वामी की तहरीर पर शहर कोतवाली में नामजद आरोपी के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति, देवर व देवरानी नामजद


आजमगढ़. शहर कोतवाली पुलिस ने दहेज उत्पीड़न की शिकार विवाहिता द्वारा आरोपित किए गए पति, देवर व देवरानी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है।


शहर कोतवाली क्षेत्र के हीरापट्टी क्षेत्र की रहने वाली गीता यादव का आरोप है कि दहेज की मांग को लेकर बीते 10 जुलाई की सुबह उसके पति धर्मदेव, देवर विष्णु तथा देवरानी रीना ने लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। गंभीर चोट लगने के कारण पीड़िता अचेत हो गई। चेतना लौटने पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पड़ोसियों की मदद से किसी तरह उसकी जान छूटी। इस मामले में शहर कोतवाली पुलिस ने पीड़िता के पति, देवर और देवरानी के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।

By- रणविजय सिंह