कैंट थानाध्यक्ष ने दर्ज कराया था मुकदमा
वर्ष 2011 में घटना के बाद तत्कालीन थाना प्रभारी कैंट ने अतुल राय और उनके 21 अन्य सहयोगियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। उस समय पुलिस ने छह असलहा, छह खोखा व छह जिंदा कारतूस बरामद करने का दावा किया था। जांच पूरी करने के बाद पुलिस ने न्यायालय में चार्जशीट दाखिल कर दी थी।