18 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दहेज की मांग पूरी न होने पर युवक ने रचाई दूसरी शादी

मायके वालों ने पहली पत्नी के हत्या की जताई आशंका
2 min read
Google source verification
up police

up police

आजमगढ़. मुबारकपुर थाने की पुलिस ने दहेज की मांग को लेकर दूसरी शादी कर लेने तथा मायके वालों द्वारा पाली पत्नी की हत्या कर देने की आशंका जताने पर इस मामले में आरोपित किए गए आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है।

सिधारी थाना क्षेत्र के शाहगढ़ ग्राम निवासी शीला देवी पत्नी गेना गोंड ने दहेज की मांग को लेकर पुत्री किरण की हत्या की आशंका जताते हुए परिवारजनों की सहमति से दामाद द्वारा दूसरी शादी कर लेने का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस ने लापता हुई विवाहिता किरण की मां की तहरीर पर ससुराल पक्ष के आधा दर्जन लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आरोपों में लापता किरण के पति कोयल पुत्र मुन्नीलाल व उसके परिजन मुबारकपुर थाना क्षेत्र के पुसड़ा आइमा गांव के निवासी बताए गए हैं। वहीं ममला दर्ज होने के बाद पुलिस जांच में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें- आजमगढ़ में किशोरी को घर से उठा ले गए दबंग, मां ने दर्ज कराया मुकदमा

कब्रिस्तान की भूमि पर कब्जा, चार के खिलाफ एफआईआर

यह भी पढ़ें- दिनदहाड़े बोलोरो सवार कुछ लोग युवक का शव फेंक कर हुए फरार, एसपी ने नाकाबंदी कर आरोपियों की गिरफ्तारी के दिया आदेश

आजमगढ़. कब्रिस्तान की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर लेने के मामले में मुबारकपुर थाने की पुलिस ने आरोपित किए गए चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

सदर तहसील में कार्यरत लेखपाल विनय सिंह ने मुबारकपुर कस्बे के पूरादुल्हन मोहल्ला स्थित कब्रिस्तान की भूमि पर कब्जा कर लेने का आरोप लगाते हुए आरोपी हुसैन अहमद पुत्र रहमतुल्लाह सहित चार लोगों के खिलाफ थाने में नामजद तहरीर दी है। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ लोक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम के तहत कारवाई की है।

यह भी पढ़ें- जल्द शुरू होगी मंदुरी से लखनऊ के लिए सीधी उड़ान