8 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण है कम्प्यूटर का सैद्धांतिक ज्ञान

प्रशिक्षण: कम्प्यूटर सामान्य ज्ञान व प्रतियोगी परीक्षाएंÓ विषय पर कार्यशाला 
less than 1 minute read
Google source verification

•

image

Kamal Singh

•

Dec 22, 2015

  Education

Education

बड़वानी. शहर के एसबीएन कॉलेज में स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ द्वारा सोमवार को कम्प्यूटर सामान्य ज्ञान व प्रतियोगी परीक्षाएं विषय पर विशेष कार्यशाला हुई। प्राचार्य डॉ. पीएस कापसे के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यशाला में कॅरियर सेल के कार्यकर्ता व प्रशिक्षक समूह के कम्प्यूटर विशेषज्ञ सदस्य अंतिम मौर्य ने पॉवर पाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से कम्प्यूटर का इतिहास, कम्प्यूटर का विकास, कम्प्यूटर की विशेषताएं, कम्प्यूटर की संरचना, कम्प्यूटर की कार्यप्रणाली, कम्प्यूटर शब्दावली, वायरस, एंटीवायरस आदि की विस्तार से जानकारी दी।

मौर्य ने कम्प्यूटर ज्ञान पर आधारित ऐसे वस्तुनिष्ठ प्रश्न हल कराए, जो प्रतियोगी परीक्षाओं में प्राय: पूछे जाते है। मौर्य ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कम्प्यूटर का सैद्धांतिक ज्ञान आवश्यक है। शताब्दी अगल्चा ने कम्प्यूटर सामान्य ज्ञान के लिए उपयोगी किताबों की जानकारी दी। कॅरियर काउंसलर डॉ. मधुसूदन चौबे ने बताया कि बैंकिंग भर्ती परीक्षा में 50 प्रश्नों का कम्प्यूटर खंड होता है। राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट), राज्य लोक सेवा आयोग और संघ लोक सेवा आयोग की प्रशासनिक पदों पर भर्ती के लिए होने वाली प्रारंभिक और मुख्य परीक्षाओं में कम्प्यूटर आधारित प्रश्न पूछे जाते है। कॅरियर सेल के माध्यम से आगामी दिनों में भी कम्प्यूटर सामान्य ज्ञान आधारित कार्यशालाएं आयोजित की जाएगी। संचालन प्रेरणा पाटील ने किया तथा आभार सुनील बामनिया ने माना। सहयोग गंगेश शर्मा, दीपिका शर्मा, सोनिका पाटीदार, राकेश बर्मन, प्रेरणा पाटील, सुनील वलाया, अनिल रावत ने किया।

बड़ी खबरें

View All

ट्रेंडिंग