8 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘बापू से प्रार्थना करेंगे कि सरकार को सद्बुद्धि दें’, लंच होस्ट करने के बाद बोले मल्लिकार्जुन खड़गे, गांधी स्मारक पहुंचे सभी विपक्षी सांसद

INDIA ब्लॉक के सांसदों के लिए लंच आयोजित करने के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि विपक्षी सांसद गांधी स्मारक जाकर धरना देंगे। उन्होंने सरकार को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना करने की बात कही।
2 min read
Google source verification

भारत

•

image

Anurag Animesh

•

Oct 08, 2026

Congress protest

INDIA ब्लॉक विरोध प्रदर्शन(फोटो-ANI)

Congress: चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक के विरोध प्रदर्शन के बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। कनॉट प्लेस के मोएट्स रेस्टोरेंट में INDIA गठबंधन के नेताओं के लिए लंच आयोजित करने के बाद खड़गे ने कहा कि विपक्षी सांसद अब गांधी स्मारक पर धरना देंगे। खड़गे ने कहा कि सभी सांसद गांधी स्मारक पर शांतिपूर्वक बैठकर प्रार्थना करेंगे कि बीजेपी सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को 'सद्बुद्धि' मिले और उन्हें समझ आए कि विपक्ष जिन मुद्दों को उठा रहा है, वे देशहित से जुड़े हैं।

'वोट चोरी, महंगाई और युवाओं के मुद्दे पर करेंगे प्रार्थना'

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि विपक्ष का विरोध 'वोट चोरी', देश में बढ़ती महंगाई और युवाओं की समस्याओं जैसे मुद्दों को लेकर है। उन्होंने कहा कि गांधी स्मारक पर विपक्षी सांसद शांतिपूर्वक बैठकर अपनी बात रखेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि वे महात्मा गांधी से प्रार्थना करेंगे कि सरकार को सद्बुद्धि मिले और वह समझे कि उसके फैसले देश के हित में नहीं हैं।

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर अड़ा विपक्ष

कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने भी कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्ष के रुख में कोई बदलाव नहीं आया है। खेड़ा ने कहा कि यह केवल INDIA ब्लॉक की मांग नहीं है, बल्कि पूरे देश की मांग है। उन्होंने कहा कि इसी मांग को लेकर विपक्ष सड़कों पर है और जहां भी उसे रोका जाएगा, वहां प्रदर्शन किया जाएगा।

लगातार दूसरे दिन विपक्षी सांसदों के लिए लंच

मल्लिकार्जुन खड़गे ने 8 अक्टूबर को एक बार फिर विपक्षी सांसदों को लंच के लिए आमंत्रित किया था। यह आयोजन दोपहर करीब 1:45 बजे दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित मोएट्स रेस्टोरेंट में हुआ। लगातार दूसरे दिन कनॉट प्लेस में विपक्षी सांसदों के लिए लंच का आयोजन किया गया। इसके बाद सांसदों के गांधी स्मारक की ओर जाने और वहां धरना देने की बात कही गई है। विपक्ष लगातार चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहा है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर देश की राजनीति गर्म है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग