बुधवार की शाम जनपद शामली के गांव आल्दी निवासी इश्हाक अपनी पुत्री माफिर, तीन वर्षीय पुत्र असर और 13 वर्षीय पुत्र याकूब के साथ बाइक से दिल्ली के उस्मानपुर में अपनी ससुराल जा रहा था। जब वह दिल्ली-सहारनपुर हाई-वे पर रॉयल होटल के पास पहुंचे तो पीछे से तेज गति से आ रही एक बाइक ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। इससे वह चारों बाइक से गिर गए और घायल हो गए। इस दौरान टक्कर मारने वाली वाइक सवार दोनों युवक भी सड़क पर गिर गए और मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें रोक लिया और घटना की सूचना 100 नम्बर पर पुलिस को दी। सूचना मिलने पुलिस की 100 नम्बर गाड़ी भी मौके पर पहुंची और घायलों को ले जाकर उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बाइक में टक्कर मारने वाले दोनों बाइक सवारों को भी हिरासत में ले लिया गया।