26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इन सरकारी कर्मियों ने योगी सरकार पर लगाया उत्‍पीड़न का आरोप, दिवाली का बोनस भी नहीं मिला

बागपत में सहकारी समिति कर्मचारी यूनियन के बैनर तले कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बागपत

•

image

sharad asthana

•

Updated: 14 Nov 2018, 12:20 PM IST

Baghpat News

इन सरकारी कर्मियों ने योगी सरकार पर लगाया उत्‍पीड़न का आरोप, दिवाली का बोनस भी नहीं मिला

बागपत। सहकारी समिति कर्मचारी यूनियन के बैनर तले कर्मचारियों ने मंगलवार को 12वें दिन भी धरना दिया और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि सरकार उनका उत्पीड़न कर रही है, जिसे किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। जब तक मांगें पूरी नहीं हो जाती हैं, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। वह किसी भी कीमत पर पीछे नहीं हटेंगे।

यह भी पढ़ें:Special- पांचवीं पास इस भाजपा सांसद के पास है 178 करोड़ रुपये की संपत्ति

प्रदेश सरकार को दी चेतावनी

धरने को संबोधित करते हुए अध्यक्ष राजीव राणा ने कहा कि कर्मचारियों की एकजुटता के चलते प्रदेश सरकार को उनके सामने झुकना पड़ेगा। यदि मांगें पूरी नहीं होती हैं तो वह आंदोलन को आगे बढ़ाने की भी रणनीति बनाएंगे। लेखा परीक्षक विकास शर्मा ने कहा कि समिति कर्मचारियों को प्रत्येक वर्ष दो माह के वेतन के बराबर प्रोत्साहन भत्ता दिया जाता है, लेकिन विभागीय अधिकारियों ने यह देना भी बंद कर दिया है। इतना ही नहीं शासन के आदेश के बाद भी कर्मचारियों को दीपावली बोनस तक नहीं दिया गया। विभागीय अधिकारी व कर्मचारी भी लगातार उनका उत्पीड़न कर रही है। इसे किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं हो जाती तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें: महिला ने युवक पर लगाया अपने कपड़े फाड़ने का आरोप तो युवक ने किया कुछ ऐसा कि निकल गई चीख

ये रहे मौजूद

वहीं पांच सदस्यों का एक प्रतिनिधि मंडल लखनऊ के लिए रवाना हो गया। इस मौके पर हरेन्द्र मलिक, यशपाल सिंह, विवेक राणा, अनिल शर्मा, कर्मवीर तोमर, सुकेन्द्र, ब्रहमपाल शर्मा, विपिन, सुमीत, सुरेन्द्र धामा, सुनील कुमार, प्रवीण, जितेन्द्र ठाकुर, ओमपाल, सुर्दशन गुप्ता, राम नारायण, धर्मवीर सिंह, संजय सिंह, सुरेन्द्र सिंह, कंवरपाल सिंह, अमरपाल, कर्मवीर, नीलेश चैहान आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:VIDEO: भाजपा नेता की हत्या के आरोपी बसपा के पूर्व विधायक पर छठ पूजा से लौटते समय जानलेवा हमला, मचा हड़कंप