23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Lok Sabha Election: केंद्रीय मंत्री की जगह टिकट मांग रहे भाजपा विधायक ने इनको समर्थक का किया ऐलान

बागपत लोकसभा सीट से भजापा विधायक योगेश धामा भी थे टिकट के दावेदार सांसद सत्‍यपाल सिंह को पार्टी ने दिया है एक बार फिर मौका योगेश धामा ने कहा- टिकट तो कोई भी मांग सकता है  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बागपत

•

image

sharad asthana

•

Updated: 27 Mar 2019, 9:53 AM IST

satyapal singh

Lok Sabha Election: केंद्रीय मंत्री की जगह टिकट मांग रहे भाजपा विधायक ने इनको समर्थक का किया ऐलान

बागपत। बागपत की राजनीति में अंदरूनी कलह के अभिशाप को भाजपा नेताओं ने साफ कर दिया है। कुछ दिन पहले तक सत्यपाल सिंह के साथ ही बागपत से टिकट मांग रहे भाजपा विधायक योगेश धामा ने सांसद का प्रस्तावक बनकर इस कहानी का पटाक्षेप कर दिया। वह चुनावी मैदान में उनका साथ देने के लिए कूद गए हैं। इससे सत्यपाल सिंह को और मजबूती मिल गई है।

यह भी पढ़ें:संसद की प्रथम लोकसभा सीट पर 9 आवेदन पत्र निरस्त अब 11 मैदान में, देखिए लिस्ट

यह अफवाह उड़ी

भाजपा की अंदरूनी कलाह को लेकर तरह-तरह की अफवाहें बागपत में चल रही थीं। एक ओर सत्यपाल सिंह लोकसभा का टिकट मांग रहे थे, तो दूसरी तरु योगेश धामा मैदान में थे। इसको लेकर कयास लगाये जा रहे थे कि भाजपा के दो नेता बागपत में पार्टी के लिए मुश्किल खड़ी कर सकते हैं। लेकिन जैसे ही सत्यपाल सिंह को टिकट मिला तो योगेश धामा ने सत्यपाल सिंह को समर्थन का ऐलान कर दिया। योगेश धामा खुद सत्यपाल सिंह का प्रसतावक बनकर कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। इतना ही नहीं सत्यपाल सिह के साथ चार और विधायक नामांकन के समय मौजूद थे।

यह भी पढ़ेें:भाजपा-कांग्रेस प्रत्याशियों ने किया ये काम तो लोग देखकर हुए हैरान

क्‍या बोले योगेश धामा

इस बारे में विधायक योगेश धामा ने कहा कि टिकट तो कोई भी मांग सकता है। यह पार्टी को तय करना होता है कि किसको टिकट दे। भाजपा में कोई मतभेद नहीं है। हम हर तरह से सत्यपाल सिंह के साथ हैं और गठबंधन को धूल चटाने के लिए भी तैयार हैं। भाजपा के सभी विधायक सत्यपाल सिंह के लिए वोट मांगने का काम कर रहे हैं।

यह भी पढ़ेें:आज़म खान और जया प्रदा के खिलाफ कांग्रेस ने इस पूर्व विधायक को बनाया उम्मीदवार