6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गुप्त रोगों का इलाज करने वालों पर होने जा रही बड़ी कार्रवाई, जारी हुए ये निर्देश, देखें वीडियो

Highlights: -स्लोगन लिखे होर्डिंग आपने भी सड़कों और हाइवे के किनारे जरूर देखें होंगे -लोगों को ठगने वाले फर्जी डॉक्टरों का जाल इन दिनों बागपत में भी फैलता जा रहा है -इन पर अब शिकंजा कसने के लिए टीम का गठन हुआ है
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बागपत

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 13 Sep 2019, 3:30 PM IST

screenshot_from_2019-09-13_15-22-25.jpg

बागपत। 'क्या आप गुप्त रोगी हैं, तो आपकी यह बीमारी कुछ ही दिनों में ठीक हो जाएगी, बस इस पते या इस नम्बर पर सम्पर्क करें।' इस तरह के स्लोगन लिखे होर्डिंग आपने भी सड़कों और हाइवे के किनारे जरूर देखें होंगे। इसी तरह के होर्डिंग लगाकर लोगों को ठगने वाले फर्जी डॉक्टरों का जाल इन दिनों बागपत में भी फैलता जा रहा है।

यह भी पढ़ें : यूपी के इस जिले में 400 करोड़ रुपये से बनेगा देश का सबसे बड़ा क्रिकेट स्‍टेडियम

जिन पर शिकंजा कसने के लिए बागपत स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। जिसके चलते सीएमओ ने इन पर लगाम लगाने के लिए एक टीम गठित की है और लोगों से इनके बहकावे में न आने की अपील करते हुए कहा है कि सरकारी अस्पतालों में तमाम बीमारियों का मुफ्त में इलाज होता है।

यह भी पढ़ें: गंदगी से पटे तालाब में फंसकर महिला की ऐसे हुई दर्दनाक मौत, परिवार ने किया हंगामा- देखें वीडियो

आपको बता दें कि बागपत जिले के दिल्ली-यमुनोत्री हाइवे पर लोनी बॉर्डर से शामली ओर मुजफ्फरनगर जनपदों की सीमाओं तक हाइवे के किनारे ऐसे सैंकड़ो होर्डिंग लगाकर लोगों को ठगा जा रहा है। इन डॉक्टरों का जाल अब पूरी तरह से बागपत जिले में फैल चुका है।

यह भी पढ़ें : पत्नी के साथ सो रहा था, अचानकर गर्दन,पेट, हाथ से निकलने लगा खून, जानिए क्या है पूरा मामला

सीएमओ सुषमा चंद्रा का कहना है कि इनकी शिकायत पिछले काफी समय से उनको मिल रही थी। जिसके बाद उन्होंने एक टीम इनपर शिकंजा कसने के लिए गठित की है। पुलिस को साथ लेकर इस तरह के अस्पतालों को बन्द कराया जाएगा और इनके संचालको के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। इसके साथ ही सभी होर्डिंग को भी उतरवाने के आदेश दिए गए हैं।