29 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP के इस जिले में तेजी से बढ़ रहा कोरोना का कहर, 16 टीम लगाकर कराया जा रहा सर्वे

Highlights: -कोरोना संक्रमण मरीजों की संख्या 143 पहुंच गयी है -बडौत में अब तक कोरोना मरीजों की संख्या 41 पहुंच गयी है -रविवार को यहां पर स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंच गयी
less than 1 minute read
Google source verification
screenshot_from_2020-06-14_17-07-08.jpg

बागपत। जनपद में कोरोना का संकट बढता जा रहा है। शनिवार को आयी रिपोर्ट में भले ही एक कोरोना संक्रमित मिला हो लेकिन जनपद में कोरोना संक्रमण मरीजों की संख्या 143 पहुंच गयी है। वहीं बडौत में हालात खराब होते जा रहे है। बडौत में अब तक कोरोना मरीजों की संख्या 41 पहुंच गयी है। शुक्रवार को त्रिलोक मार्किट में एक व गुराना रोड पर एक कोरोना संक्रमित मिलने के बाद रविवार को यहां पर स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंच गयी।

यह भी पढ़ें : जेल से छूटते ही विदेशी जमातियों को पराेसी गई चिकन बिरयानी और कोरमा

16 लोगाों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिये गये हैं जबकि 750 लोगों को शनिवार व 200 लोगों को रविवार को घर पर ही एकांतवास किया गया है। बडौत के चैधरी केहर सिंह काॅलेज में बनाये गये एकांतवास पर भी अब तक 65 लोगों को भर्ती कराया गया है। जिसमें 20 लोगों को रविवार को यहां भेज दिया गया है।

यह भी पढें: लॉकडाउन की मार झेल रहे कुम्हार, मिट्टी के बर्तन न बिकने से हुए बेहाल

जिलाधिकारी के निर्देश के बाद हाॅट स्पॅाट स्थानों पर चैकीदार लगा दिये गये है और गलियों को सील कर दिया गया है। किसी भी व्यक्ति की इन गलियों में आवाजाही पर रोक लगा दी गयी है। सीएचसी अधीक्षक विजय कुमार का कहना है बडौत कस्बे में 16 टीमें काम कर रही है। सर्वै कराया जा रहा है और लोगों की जांच और स्केनिग का कार्य भी किया जा रहा है।

बड़ी खबरें

View All

बागपत

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग