24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Bagpat / तालाब में तैर रहा था कुछ ऐसा, देखते ही लोगों की निकल गई चीख

तालाब में तैर रहा था कुछ ऐसा, देखते ही लोगों की निकल गई चीख

Highlights: -ये पूरी वारदात दोघट के टिकरी कस्बे की है -मृतक युवती का अपनी भाभी के साथ दो दिन पूर्व झगड़ा हो गया था -इतनी बढ़ गयी की पारिवारिक कलह के चलते युवती घर छोड़कर चली गयी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बागपत

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 8 Apr 2020, 12:34 PM IST

demo_1.png

बागपत। जनपद के दोघट थाना क्षेत्र के टिकरी गॉव में उस वक़्त सनसनी मचा गयी जब गांव के बाहर बने तालाब में एक युवती का शव तैरता मिला। युवती के शव को तैरता देख आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आये और पुलिस को सूचना की। सूचना पर पहुँची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकालकर मामले की तफ्तीश में जुट गयी है।

यह भी पढ़ें : महिला ने बेटों की बलि देने का किया प्रयास, घायलों को कराया गया एडमिट

दरअसल, आपको बता दें कि ये पूरी वारदात दोघट के टिकरी कस्बे की है। बताया जा रहा है कि मृतक युवती का अपनी भाभी के साथ दो दिन पूर्व झगड़ा हो गया था और बात इतनी बढ़ गयी की पारिवारिक कलह के चलते युवती घर छोड़कर चली गयी। परिजनों ने युवती की गांव में व आसपास इलाके में काफी तलाश भी की परन्तु सफलता न मिलने पर उन्होंने दोघट थाना क्षेत्र में युवती की गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज करा दिया था। देशभर में लॉकडाउन के चलते सभी लोग वैसे तो अपने अपने घरों में है लेकिन ग्रामीण इलाकों में किसान कुछ देर के लिए अपने खेत में काम के लिए निकल जाते है।

यह भी पढ़ें : कूड़ा लेने पहुंचे सफाई दूतों को नोटों की माला पहनाकर किया गया भव्य स्वागत

गुरुवार सुबह भी जब गांव के बाहर तालाब की ओर से ग्रामीण जा रहे थे। तो उनकी नज़र तालाब में तैर रहे युवती के शव पर पड़ी। जिसे देखते ही गॉव में सनसनी मचा गयी। ग्रामीणों की मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गयी। जिन्होंने पुलिस को सूचना कर युवती के शव को तालाब से बाहर निकाला। युवती को देख सभी ग्रामीण चौक गए ओर उसके परिजनों को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने दोघट थाना पुलिस को तहरीर दे दी है। जिसके आधार पर पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

यह भी पढ़ें: शिवसेना क्रांति के नेताओं का बयान— कोरोना फैलाना जमातियों की सोची समझी साजिश

एसपी बागपत प्रताप गोपेन्द्र यादव का कहना है कि युवती की उम्र लगभग 20 वर्ष है जो उसी गांव की रहने वाली है। युवती का उसकी भाभी के साथ 2 दिन पूर्व कुछ विवाद हुआ था जिसके चलते वह घर छोड़कर कहीं चली गयी थी। उसका शव तालाब में तैरता मिला है। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आगे की कार्रवाई पीड़ित परिजनों की तहरीर के आधार पर व पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पूरी की जायेगी।