गाजियाबाद. कोविड-19 वायरस को गंभीरता से लेते हुए सरकार ने देशभर में लॉकडाउन घोषित कर रखा है। इस दौरान केवल आवश्यक वस्तुओं सेे जुड़े लोगों और जरूरी सरकारी सेवाओं सेे जुड़े लोग, मीडिया कर्मी और सफाई कर्मियों को ही घर से बाहर निकलने की अनुमति है। ये सभी लोग अपनी जान पर खेलकर सड़कों पर दिखाई देते हैं, जिसके चलते मोदीनगर इलाके में एक ऐसी तस्वीर सामने आई है। इसे देखकर लगता है कि इन लोगों के महत्व को कुछ लोग बखूबी ढंग से समझ रहे हैं।