जानकारी के अनुसार, लोनी निवासी एक छात्रा बुढ़ाना के एक समुदाय विशेष के युवक से प्यार करती थी। युवक ने छात्रा को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। जिसके बाद उसने उसे शादी करने का ख्वाब दिखाया। करीब एक सप्ताह पूर्व प्रेमी ने युवती को अपने परिजनों से मिलाने का झांसा देकर घर बुला लिया। आरोप है कि यहां आरोपी ने उसे कमरे में बंद कर जबरन दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद वह उसे सड़क पर छोड़कर फरार हो गया। पीडि़त छात्रा किसी तरह से अपने घर पहुंची।