5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

निर्वाण महोत्सव में बड़ा हादसा; 65 फीट ऊंचा मंच ढहा, 7 की मौत, 75 से अधिक घायल, सीएम ने लिया संज्ञान

Nirvana Mahotsav Stage Collapse: उत्तर प्रदेश के बागपत में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। भगवान आदिनाथ के निर्वाण लड्डू पर्व पर मान स्तम्भ परिसर में लकड़ी से बना मंच ढह गया। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 75 से अधिक लोग घायल हैं।

2 min read
Google source verification

बागपत

image

Aman Pandey

Jan 28, 2025

Baghpat accident news, baghpat nirvana mahotsav news, baghpat nirvana mahotsav accident, stage collapse in baghpat, nirvana mahotsav accident in baghpat

Nirvana Mahotsav 2025 Accident: बागपत के बड़ौत में निर्वाण महोत्सव के तहत धार्मिक कार्यक्रम चल रहा था। आयोजकों ने इसके लिए 65 ऊंचा लकड़ी का मंच बना रखा था। यहां 65 फीट ऊंचे मंच की सीढ़ियां अचानक टूट गईं। इससे कई श्रद्धालु एक दूसरे के ऊपर गिरते चले गए। हादसे में 7 की मौत हो गई, जबकि 75 से अधिक घायल हैं।

पूरा मचान भरभराकर गिरा

हादसा सुबह 7 से 8 के बीच हुआ। निर्वाण महोत्सव के दौरान आदिनाथ भगवान को लाडू (प्रसाद) चढ़ाने का कार्यक्रम चल रहा था। आयोजकों ने इसके लिए 65 ऊंचा लकड़ी का मंच बनाया था। ऊपर भगवान की 4-5 फीट ऊंची प्रतिमा रखी थी। श्रद्धालु भगवान तक पहुंचने के लिए मचाननुमा सीढ़ियों से ऊपर चढ़ रहे थे। इसी दौरान वजन बढ़ने के चलते पूरा मचान भरभराकर नीचे गिर गया। इससे भगदड़ जैसे हालात बन गए। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 75 से अधिक लोग घायल हो गए।  एम्बुलेंस नहीं मिलने पर घायलों को ई रिक्शा और ठेले में बैठाकर अस्पताल पहुंचाया गया।

जमीन पर तड़पते रहे लोग

हादसे के बाद के जो तस्वीरें सामने आई हैं। उसमें कई लोग जमीन पर तड़प रहे हैं। वह खून से लथपथ हैं। हालात इतने बेकाबू हैं कि वहां पर कोई इंतजाम नहीं है। ऐसे में मचान की टूटकर गिरी लकड़ियों पर लोगों को उठाकर इधर से उधर ले जाया जा रहा है।

इन लोगों की हुई माैत

हादसे में तरसपाल(66) पुत्र हुकमचंद , अमित (35) पुत्र नरेश चंद, अरुण(48) पुत्र केशव राम ऊषा (24)  पत्नी सुरेंद्र, शिल्पी (24),  पुत्री सुनील जैन, विनीत जैन (40) पुत्र सुरेंद्र, कमलेश जैन(65) पत्नी सुरेश चंद की माैत हो गई है। घायलों का उपचार चल रहा है।

25 साल से हो रहा आयोजन

बागपत की DM अस्मिता लाल ने 5 लोगों की मौत की पुष्टि की है। छठी मौत की पुष्टि अस्पताल से हुई है। SP के मुताबिक, यह कार्यक्रम 25 साल से होता आ रहा है। इसमें देशभर से जैन समुदाय के लोग जुटते हैं। मंच का स्ट्रक्चर कैसे तैयार किया जा रहा था, इसकी जांच शुरू कर दी गई है। हालात कंट्रोल में हैं।

सीएम ने हादसे पर जताया शोक

जनपद बागपत में दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई जनहानि अत्यंत दुखद हैं। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। जिला प्रशासन के अधिकारियों को राहत कार्यों को तेजी से संचालित करने व घायलों को समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें: उन्नाव में गो तस्करों ने दिनदहाड़े ट्रक से पीआरबी वाहन में मारी टक्कर, मचा हड़कंप

प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।