इस दौरान जागोस के ग्रामीणों ने नोडल अधिकारी से नालियों में बह रहे गोबर से लेकर गांव में स्वच्छ पानी, शौचालयों में साफ सफाई के लिए सफाई कर्मी का न होना आदि कई समस्याआें से अवगत कराया। इस पर नोडल अधिकारी ने ग्राम प्रधान को निर्देश दिए कि समाज के लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाए। साफ-सफाई का सभी ध्यान रखें, जिससे गांव स्वच्छ होगा तो गांव स्वस्थ होगा और सफाई कर्मी का भी ध्यान रखा जाए। इसके साथ ही ग्रामीणों ने पेंशन, शौचालय, राशन की भी शिकायत नोडल अधिकारी से की।