
बागपत. लॉकडाउन-3 के दौरान बड़ौत नगर के बिनौली रोड पर मंगलवार की देर रात मामूली कहासुनी को लेकर एक युवक की हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक युवक की दूसरे युवक से किसी बात को लेकर मामूली कहासुनी हो गई थी। इस दौरान एक युवक ने दूसरे को चाकू मार कर घायल कर दिया। इसके बाद घायल युवक के परिजनों ने आरोपी युवक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। फिलहाल पुलिस युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए घटना की जांच में जुटी है।
दरअसल, बागपत जिले के लुहारा गांव निवासी 42 वर्षीय श्यामबीर बड़ौत नगर के बिनौली रोड पर अपनी बहन श्यामबीरी के पास रहता था। बताया जा रहा है कि मंगलवार की रात किसी बात को लेकर श्यामबीर का मोहल्ले के ही रहने वाले जौनीस पुत्र नत्थू के साथ विवाद हो गया था। इस दौरान श्यामबीर ने जौनीस पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया था। जैसे ही इसकी जानकारी जौनीस के परिजनों को मिली तो उन्होंने श्यामबीर को घेर लिया और पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल श्यामबीर को नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इस घटना के बाद से मोहल्ले में तनाव का माहौल है। फिलहाल पुलिस ने मृतक श्यामबीर को शव को कब्जे में लेकर पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी अजय शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Published on:
06 May 2020 11:25 am
बड़ी खबरें
View Allबागपत
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
