गाजियाबाद. मोदीनगर में एक बार फिर तेज रफ्तार और नशे का कहर देखने को मिला है। बताया जा रहा है कि देर रात एक ट्रक बिल्डिंग को तोड़ते हुए मकान में जा घुसा। इस दौरान जैसे ही जोरदार धमाके की आवाज हुई तो आसपास के लोगों ने इसकी सूचना आनन-फानन में स्थानीय पुलिस को दी और कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक में फंसे 3 लोगों को बाहर निकाला गया। तीनों की हालत बेहद गंभीर है। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गनीमत रही की बिल्डिंग के अंदर उस वक्त कोई भी नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।