
सांकेतिक तस्वीर जेनरेट AI
बहराइच- लखनऊ हाईवे के टिकोरा मोड़ से बहराइच-गोंडा रोड के बीच प्रस्तावित बाईपास का निर्माण 69 करोड़ 30 लाख 30 हजार रुपये की लागत से होगा। इसके लिए भूमि चिन्हांकन का कार्य पूरा कर लिया गया है। इस परियोजना में लगभग 685 किसानों की 287 गाटा संख्या की भूमि अधिग्रहित की जा रही है। किसानों को मुआवजा देने से पहले उनका सत्यापन कार्य तेजी से किया जा रहा है। यह परियोजना 15 माह में पूरी की जानी है।
बहराइच शहर का विस्तार होने की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। अब लखनऊ हाईवे के टिकोरा मोड़ से बहराइच-गोंडा रोड को जोड़ते हुए बाईपास बनाया जाएगा। इसके लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार हो चुकी है। परियोजना को पूर्ण करने हेतु 69 करोड़ 30 लाख 30 हजार रुपये स्वीकृत किए गए हैं। लोक निर्माण विभाग ने टेंडर प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। विभाग ने भूमि हस्तांतरण की तिथि से 15 माह में कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य रखा है। समयबद्ध कार्य के लिए भूमि अधिग्रहण किया जाएगा।
इस योजना से 685 किसान प्रभावित हो रहे हैं। जिनकी कृषि भूमि पर सड़क बनेगी। अब तक 287 गाटा चिन्हित किए गए हैं। जिनका अधिग्रहण प्रस्तावित है। किसानों का सत्यापन कार्य प्रगति पर है। जिनकी भूमि अधिग्रहण में आ रही है। उनका सत्यापन कार्य एक सप्ताह में पूरा किया जाएगा। इसके बाद प्रस्ताव लोक निर्माण विभाग से भूमि अधिग्रहण अधिकारी को भेजा जाएगा। जो आगे की प्रक्रिया पूरी करेगा।
मुआवजा राशि भी विभाग को प्राप्त हो गई है। जिससे प्रक्रिया पूरी होते ही किसानों को भुगतान हो सके। यह धनराशि भूमि अधिग्रहण अधिकारी के माध्यम से किसानों को दी जाएगी।
महाराजा सुहेलदेव पर्यटन स्थल को लाभ मिलेगा। क्योंकि बाईपास स्मारक के पास से निकलेगा। लखनऊ से आने वाले पर्यटक सीधे सुहेलदेव स्मारक तक पहुंच सकेंगे। शहर में प्रवेश की आवश्यकता नहीं होगी। गोंडा की ओर जाने वाले वाहन भी 20 किलोमीटर का चक्कर लगाने से बच जाएंगे। इस हाईवे का सर्वाधिक लाभ बहराइच को मिलेगा। वर्तमान में जहां जलभराव और कृषि हो रही है। वहां भविष्य में शहर बस सकता है।
अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग का कहना है कि बाईपास निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया हो चुकी है। भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई जारी है। 15 महीने में कार्य को पूरा करना है। उम्मीद है कि 3 माह में कार्य धरातल पर दिखने लगेगा। सड़क के गुणवत्ता की गारंटी 5 वर्ष की होगी।
Updated on:
07 Jul 2025 10:03 am
Published on:
07 Jul 2025 10:03 am
