5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस की रेड में पकड़ा गया नेपाली जैकेटों का जखीरा!

इंडो-नेपाल की खुली सरहद देश विरोधी तत्वों व मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तमाम कारोबारियों के लिए सबसे बड़ी लाइन साबित हो रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बहराइच

•

image

Shatrudhan Gupta

•

Updated: 16 Sep 2017, 10:34 PM IST

Bahraich Crime

Bahraich Crime

बहराइच. इंडो-नेपाल की खुली सरहद देश विरोधी तत्वों व मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तमाम कारोबारियों के लिए सबसे बड़ी लाइन साबित हो रही है। नेपाल के रास्ते चोरी से भारतीय इलाकों में बड़े पैमाने पर चायनीज व नेपाली सामानों को डंप कर आस पास के इलाकों में एजेंटों के जरिए नेपाली सामानों की बिक्री का धंधा इस एरिया में दबे पांव बेधड़क चलाया जा रहा है।

यूं कहें तो नेपाली सामानों को भारतीय बाजारों में खपाने का सिंडिकेट चालने वाले शातिर किश्म के धंधेबाजों के लिए भारत नेपाल की खुली सीमा कहीं न कहीं सबसे बड़ी लाइन साबित हो रही है, जिसका जीता जागता प्रमाण यह है की भारत नेपाल बार्डर रुपईडीहा के रास्ते बहराइच के नानपारा बस स्टैंड के पास एक मकान में डंप की गई लाखों रुपए की नेपाली चाईनीज लेदर के जैकेट पुलिस टीम की रेड के दौरान पकड़ी गई। बताया जाता है कि एक व्यापारी के मकान में डंप लाखों रुपए की नेपाली/चाइनीज लेदर की जैकेटों का जखीरा कोतवाली नगर की पुलिस और यूपी 100 की संयुक्त टीम की औचक छापेमारी के दौरान बरामद किया गया है।

नानपारा बस स्टैंड के पास मकान में डंप था नेपाली सामान
कोतवाली नगर के कोतवाल और यूपी 100 की टीम को गोपनीय सूचना मिली की नानपारा बस स्टैंड के पास एक व्यापारी के मकान में भारी मात्रा में नेपाली सामानों को डंप किया गया है, जो बार्डर के रास्ते चोरी से लाकर शहर के एक मकान में रखा गया है। आप को बता दें की बार्डर की निगरानी में लगी एसएसबी, कस्टम, वाणिज्यिककर विभाग जैसे तमाम विभाग की आंखों में धूल झोंककर बड़े पैमाने पर नेपाली/चाइनीज लेदर की जैकेटों का भारी जखीरा नेपाल के रास्ते भारतीय सीमा में बिना किसी दस्तावेज के लाया गया था, जिसकी भनक पाते ही मौके पर पहुंची कोतवाली नगर के कोतवाल संजय नाथ तिवारी सहित उनकी पूरी टीम ने देर रात मौके पर रेड डालकर व्यापारी के पूरे मकान में डंप माल को कस्टडी में ले लिया और नेपाल से भारत की सीमा में नेपाली जैकेटों को लाकर डंप करने वाले 3 कारोबारियों को अपनी गिरफ्त में ले लिया।

पूछताछ में आरोपी कारोबारियों ने नगर कोतवाल को बताया की वो बिना किसी कागजात के नेपाल के माल को चोरी से लाकर अपने मकान में डंप किए हुए थे। इन लाखों की नेपाली जैकेटों को भारतीय बाजारों में बेचने की नीयत से लाए थे। कोतवाली नगर की पुलिस टीम ने मौके से अरेस्ट किए गए तीनों आरोपियों को गैर कानूनी काम को अंजाम देने के आरोप में जेल भेज दिया। वहीं, बरामद सामान को अपनी कस्टडी में जमा कर लिया है।

बड़ी खबरें

View All

बहराइच

उत्तर प्रदेश