Rail News: निदेशक कोचिंग संजय आर नीलम द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार, अब 14213 वाराणसी-बहराइच इंटरसिटी एक्सप्रेस को नानपारा तक बढ़ा दिया गया है। पहले यह ट्रेन वाराणसी से चलकर गोंडा तक सीमित थी। फिर इसका विस्तार बहराइच तक किया गया था। अब यह नानपारा तक यात्रियों को सुविधा प्रदान करेगी। इस निर्णय से नानपारा और आस-पास के लोगों को सीधे ट्रेन सुविधा का लाभ मिलेगा। और क्षेत्रीय यातायात भी बेहतर होगा।