
बारिश की सांकेतिक फोटो
UP Rains: मौसम विभाग IMD ने बीते एक सप्ताह से कड़ाके की ठंड और कोहरा की मार झेल रहे लोगों को शुक्रवार को निकली धूप से कुछ राहत मिली थी। मौसम विभाग ने शनिवार की सुबह ताजा अपडेट जारी कर आज से पूर्वी यूपी से लेकर पश्चिम तक आंधी तूफान बारिश के लिए अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली भी गिर सकती है।
UP Rains: मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश में आज से मौसम का मिजाज बदल जाएगा। पूरब से लेकर पश्चिम तक बारिश आंधी तूफान और कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की माने तो आज और कल यानी शनिवार और रविवार को पूरे प्रदेश में आंधी तूफान के साथ बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी तो कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बीते करीब एक सप्ताह से ठंड और कोहरा की मार झेल रहे लोगों को शुक्रवार को थोड़ी राहत मिली थी। पूर्वी यूपी के अधिकांश जिलों में चमकीली धूप निकलने के कारण लोगों ने राहत की सांस ली। लेकिन इसी बीच शनिवार की सुबह मौसम विभाग ने एक बार फिर ताजा अपडेट जारी करते हुए आज से 2 दिन आंधी तूफान बारिश के लिए अलर्ट किया है। पूर्वी यूपी के जिलों में मेघ गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके बाद मौसम साफ हो जाएगा। मकर संक्रांति से पहले बारिश होने के बाद फिर मौसम के साफ होने की उम्मीद है। लेकिन पश्चिमी यूपी के जिलों में लगातार जबरदस्त कोहरा गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। संक्रांति के बाद तापमान में कुछ बढ़ोतरी के संकेत मिल रहे हैं। हालांकि 2 दिन पहले गुरुवार को आगरा और इटावा यूपी का सबसे ठंडा शहर रहा। यहां पर न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि आगरा में अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस और इटावा में 13.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बहराइच में अधिकतम तापमान 16. 8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जो सामान्य से कम रहा।
गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, बस्ती, गोरखपुर, देवरिया, बलिया, आजमगढ़, अयोध्या, सुल्तानपुर, जौनपुर, गाजीपुर, वाराणसी, मिर्जापुर, इलाहाबाद, प्रतापगढ़, भदोही, गाजीपुर, गोरखपुर, कुशीनगर, बाराबंकी, लखनऊ, सहित आसपास के जिलों में 11 जनवरी को मेघ गर्जन के साथ आंधी- तूफान बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया है। इस दौरान कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। कुछ स्थानों पर बूंदा बूंदी तो कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
Updated on:
11 Jan 2025 08:44 am
Published on:
11 Jan 2025 08:43 am
बड़ी खबरें
View Allबहराइच
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
