
National Power Lifting : 47 किलो वर्ग समूह की शैवानी ने उठाया अपने से चार गुना अधिक वजन
बालोद/दल्लीराजहरा. बीएसपी ओपन एयर थिएटर में आयोजित 43वीं नेशनल पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता के चौथे दिन देशभर से आए खिलाडिय़ों ने खेल का प्रदर्शन किया। इसमें 47 किलोग्राम वर्ग समूह में उत्तर प्रदेश के शैवानी मोरया ने 280 किलोग्राम वजन उठाकर प्रथम, महाराष्ट्र के दिनशा डिसूजा 220 किलोग्राम वजन उठाकर दूसरे व दिल्ली के मुस्कान कोस्टा ने 200 किलोग्राम वजन उठाकर तीसरे स्थान पर रहे। 52 किलोग्राम वर्ग समूह में उत्तर प्रदेश के आस्था सिंह ने 265 किलोग्राम वजन उठाकर प्रथम, महाराष्ट्र की स्वाति डूनटे ने 250 किलोग्राम वजन उठाकर दूसरे एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश की सावित्री पिल्ले ने 217 किलोग्राम वजन उठाकर तीसरे स्थान पर रही।
इन्होंने साबित की श्रेष्ठता
इसी तरह 53 किलोग्राम वर्ग समूह में विदर्भ की राखी एच वानखेड़े ने 247 किलोग्राम वजन उठाकर प्रथम, उत्तर प्रदेश की योगिता पाल ने 225 किलोग्राम वजन उठाकर दूसरे स्थन पर एवं महाराष्ट्र की दिव्या ध्रर्वे ने 222 किलोग्राम वजन उठाकर तीसरे स्थान पर रही। 63 किलोग्राम वर्ग समूह में महाराष्ट्र की लिरा परवेज ने 280 किलोग्राम वजन उठाकर प्रथम, उत्तर प्रदेश की दामिनी रावत ने 265 किलोग्राम वजन उठाकर दूसरे एवं पंजाब की सुखविंदर कौर ने 195 किलोग्राम वजन उठाकर तीसरे स्थान पा रही। 72 किलोग्राम वर्ग समूह में उत्तराखंड की एकता कपूर ने 350 किलोग्राम वजन उठाकर प्रथम,महाराष्ट्र की शिवली पाल 340 किलोग्राम वजन उठाकर दूसरे स्थान पर एवं गुजरात की थारिनीं गुज्जर ने 332 किलोग्राम वजन उठाकर तीसरे स्थान पर रही।
महाराष्ट्र के राला वेंकेटचलम 257 किलो उठाकर रहा प्रथम
84 किलोग्राम वर्ग समूह में महाराष्ट्र के राला वेंकेटचलम ने 257 किलोग्राम वजन उठाकर प्रथम, उत्तर प्रदेश के अरूनिमा वर्मा ने 247 किलोग्राम वजन उठाकर दूसरे एवं विदर्भ की दीपिका भारस्कर ने 210 किलोग्राम वजन उठाकर तीसरे स्थान पर रही। 84 किलोग्राम से अधिक वर्ग समूह में उत्तर प्रदेश की रामिनी 310 किलोग्राम वजन उठाकर प्रथम, दिल्ली की दिव्या ने 257 किलोग्राम वजन उठाकर दूसरे एवं गुजरात की रिधी देशमुख ने 255 किलोग्राम वजन उठाकर तीसरे स्थान पर रहीं।
तीसरे दिन हुए स्पर्धा के विजेता
प्रतियोगिता के 105 किलो वर्ग समूह में कुल 16 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। जिसमें महाराष्ट्र के अनिकेत कांबले ने 670 किलो वजन उठाकर प्रथम स्थान हासिल किया। हरियाणा के ललित यादव ने 667 किलो वजन उठाकर द्वितीय एवं दिल्ली के नवीन कुमार ने 622 किलो वजन उठाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। 59 किलो वर्ग समूह में उत्तरप्रदेश के लखनय ने 465किलो वजन उठाकर प्रथम, हरियाणा के प्रवीण कुमार ने 432 किलो वजन उठाकर द्वितीय एवं महाराष्ट्र के एमडी आलम ने 395 किलो वजन उठाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। 66 किलो वर्ग समूह में उत्तराखंड के जितेन्द्र सिंह राणा ने 515 किलो वजन उठाकर प्रथम, तेलंगाना के स्टेफन ने 507 किलो वजन उठाकर द्वितीय एवं महाराष्ट्र के डेनजिल डिसूजा ने 500 किलो वजन उठाकर तीसरा स्थान हासिल किया।
बिहार के जय शंकर ने उठाया 540 किलो
74 किलो वर्ग समूह में बिहार के जय शंकर चौधरी ने 540 किलो वजन उठाकर पहले, विदर्भ के स्वप्निल लिखितकर ने 540 किलो वजन उठाकर दूसरे एवं विदर्भ के ही अर्पण कोटवारे ने 505 किलो वजन उठाकर तीसरे स्थान पर रहे। 89 किलोग्राम वर्ग समूह में महाराष्ट्र के शब्बीर शेख ने 585 किलो वजन उठाकर प्रथम, मणिपुर के मोहम्मद अमन खान ने 582 किलोग्राम वजन उठाकर दूसरा एवं पंजाब के शेरू सिंह ने 532 किलो वजन उठाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। 99 किलो वर्ग समूह में उत्तराखंड के वहिदा राजमी ने 665 किलो वजन उठाकर प्रथम, पंजाब के करणबीर सिंह ने 630 किलो वजन उठाकर द्वितीय एवं तमिलनाडु के एम नंनदोहा कुमार ने 620 किलो वजन उठाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
Updated on:
08 Sept 2018 12:00 am
Published on:
08 Sept 2018 08:30 am
बड़ी खबरें
View Allबालोद
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
