18 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Weather news : कभी गर्मी तो कभी बारिश का लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा असर

बालोद जिले में लगातार मौसम बदल रहा है। कभी गर्मी तो कभी बारिश हो रही है। इसका असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ने लगा है।

Weather department बालोद जिले में लगातार मौसम बदल रहा है। कभी गर्मी तो कभी बारिश हो रही है। इसका असर लोगों के स्वास्थ्य पर पडऩे लगा है। उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं। मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ेगा। जिला अस्पताल में उल्टी दस्त, बुखार के मरीज ज्यादा आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें :

इस गांव में नहीं है स्कूल, बच्चे नाना-नानी के घर रहकर करते हैं पढ़ाई

एसी, कूलर भी नहीं कर रहे काम

लोग गर्मी से बचने एसी, कूलर, पंखे का सहारा ले रहे हैं। गर्मी ज्यादा होने व गर्म हवा चलने के कारण एसी, कूलर, पंखे भी काम नहीं कर रहे हैं। गर्मी के कारण लोग अपने घरों में दुबके नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें :

जगन्नाथपुर में तेज हवा से सामाजिक कार्यक्रम का उड़ा पंडाल, पेड़ गिरने व टीन शेड उड़ने से तीन महिलाएं घायल

जरा सी लापरवाही, कर सकती है बीमार

वर्तमान मे गर्मी ज्यादा है। जिला प्रशासन ने गर्मी को लेकर अलर्ट भी जारी किया है। लोग बहुत जरूरी होने पर ही दिन में घरों से निकल रहे हैं। इस मौसम में जरा सी लापरवाही में तबीयत खराब होने का डर है। बच्चों में पानी की कमी और वायरल की समस्या सामने आ रही है।

सड़कें हो जाती हैं सूनी

तेज गर्मी के कारण दोपहर एक बजे सड़क सूनी हो जाती हैं। तेज गर्मी में लोग घर से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। गर्मी कम होने पर शाम 4 बजे के बाद सफर कर रहे है। गर्मी में खुद का ख्याल रखने के साथ छोटे बच्चों व बुजुर्गों का भी ध्यान रखना जरूरी है।