6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चुनावी रणनीति के लिए भाजपा में बैठकों का दौर शुरू कांग्रेस खेमे में पसरा सन्नाटा, दो सीटों पर प्रत्याशी नहीं

जीतने के लिए रणनीति तैयार करने के लिए बैठकों का दौर शुरू हो गया है, तो कांग्रेस ने अभी तक अपने प्रत्याशी ही तय नहीं कर पाई है। कहा जाए उस खेमे में सन्नाटा पसरा हुआ है।

2 min read
Google source verification
balod patrika

चुनावी रणनीति के लिए भाजपा में बैठकों का दौर शुरू कांग्रेस खेमे में पसरा सन्नाटा, दो सीटों पर प्रत्याशी नहीं

बालोद. भाजपा में चुनाव जीतने के लिए रणनीति तैयार करने के लिए बैठकों का दौर शुरू हो गया है, तो कांग्रेस ने अभी तक अपने प्रत्याशी ही तय नहीं कर पाई है। कहा जाए उस खेमे में सन्नाटा पसरा हुआ है। अब कांग्रेस के पास मात्र गुरुवार का ही समय है। ऐसे में कांग्रेस के पास समय ही नहीं बचा है। कहा जाए कि कांग्रेस को अभी तक जीताऊ उम्मीद्वार ही नहीं मिल पाए हैं। ऐसे में देवादारों में असमंजस की स्थिति है, वे फॉर्म तो ले गए, पर जमा नहीं कर पा रहे हैं।
इधर अब नामांकन फॉर्म जमा करने का भी दौर शुरू हो गया है। बुधवार को कुल 8 लोगों ने नामांकन फॉर्म खरीदे हैं, तो 5 लोगों ने नामांकन भरे हैं, क्योंकि नामांकन फार्म लेने व जमा करने की अंतिम तिथि 2 नवंबर तक है। ऐसे में अब सभी प्रत्याशी बारीकी से नामांकन फार्म भर रहे हैं क्योंकि जरा सी चूक से फॉर्म निरस्त हो सकता है।

भाजपा से पवन ने, तो कांग्रेस से बागी देवलाल ने जमा किए नामांकन
संजारी बालोद से जहां भाजपा प्रत्याशी पवन साहू ने बुधवार को नामांकन फॉर्म जमा किए, तो कांग्रेस से बागी होकर निर्दलीय चुनाव लडऩे का ऐलान करने वाले जिला पंचायत अध्यक्ष देवलाल ठाकुर ने भी नामांकन फॉर्म जमा किए। यही नहीं संयुक्त मोर्चा से चुनाव लड़ रहे डौंडीलोहारा विधानसभा से दो बार विधायक रहे जनक लाल ठाकुर ने भी नामांकन जमा किए हैं। वहीं छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस डौंडीलोहारा से राजेश चुरेन्द्र ने भी फार्म भरा, गुंडरदेही विधानसभा से निर्दलीय बुधेलाल कोसले ने भी नामांकन दाखिल किए।

कांग्रेस में अंतरकलह पड़ सकती है तीनों विस में भारी
कांग्रेस पार्टी द्वारा संजारी बालोद व गुंडरदेही विधानसभा से प्रत्याशी चयन करने में बहुत देरी करने का नतीजा यह हो रहा है कि कांग्रेस में अंतरकलह बढ़ गई है। कांग्रेस से जहां गुंडरदेही विधानसभा से घनाराम साहू,अभिषेक शुक्ला, द्रोपती साहू ने नामांकन फॉर्म खरीदे हैं, तो अब जिनका नाम कांग्रेस से टिकट देने की बात चल रही है वो कुंवर सिंह निषाद हैं जिन्होंने भी बुधवार को कांग्रेस की ओर से नामांकन फार्म खरीदे हैं।

अब तक 46 ने लिए और 9 लोगों ने जमा किए नामांकन
तीनों विधानसभा क्षेत्र के कुल 8 लोग नामांकन फार्म लिए हैं और 5 लोग फॉर्म जमा किए। अब तक तीनों विधानसभाओं से कुल 46 नामांकन फॉर्म खरीदे हैं, तो 9 लोगों ने फॉर्म जमा किए।

विधानसभावार नामांकन फॉर्म
संजारी बालोद विधानसभा -59
तुकाराम साहू (कांग्रेस) निवासी- पिकरीपार
केशवराम पटेल (निर्दलीय) निवासी- भिलाई, सेक्टर 6

गुंडरदेही विधानसभा -61
रमन कुमार साहू (निर्दलीय) निवासी -राहुद
मिथलेश पिस्दा (अंबेडक्राइट पार्टी ऑफ इंडिया) निवासी -दल्लीराजहरा
घनश्याम चंद्राकर (आम आदमी पार्टी) निवासी -चौरेल
किशोर कुमार चंद्राकर (निर्दलीय) निवासी -कचांदुर
कुंवर सिंह निषाद (कांग्रेस) निवासी -अर्जुन्दा
पोखन लाल निषाद (निर्दलीय) निवासी -केंवटनवागांव

अब तक जमा किए फॉर्म
पवन साहू (भाजपा) निवासी कोहंगाटोला, विधानसभा - संजारी बालोद
राजेश चुरेन्द्र (जनता कांग्रेस जे) निवासी गुजरा, विधानसभा -डौंडीलोहारा
जनकलाल ठाकुर (संयुक्त मोर्चा) निवासी दल्लीराजहरा, विधानसभा -डौंडीलोहारा
देवलाल ठाकुर (निर्दलीय) निवासी बीजाभाठ, विधानसभा -डौंडीलोहारा
बुधेलाल कोसले (निर्दलीय) निवासी माहुद बी