27 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Balod / झमाझम बारिश से स्कूल परिसरों में भरा पानी, बच्चों को हुई परेशानी

झमाझम बारिश से स्कूल परिसरों में भरा पानी, बच्चों को हुई परेशानी

बालोद जिले में बीती रात 12 से सोमवार सुबह 9 बजे तक लगभग 10 घंटे तक झमाझम व तेज बारिश हुई। इस मानसून सीजन की सबसे तेज बारिश है। सोमवार को जिले में 51.4 मिमी औसत बारिश दर्ज की गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बालोद

•

image

Chandra Kishor Deshmukh

•

Updated: 30 Jun 2025, 11:56 PM IST

बालोद जिले में बीती रात 12 से सोमवार सुबह 9 बजे तक लगभग 10 घंटे तक झमाझम व तेज बारिश हुई। इस मानसून सीजन की सबसे तेज बारिश है। सोमवार को जिले में 51.4 मिमी औसत बारिश दर्ज की गई।

बालोद जिले में बीती रात 12 से सोमवार सुबह 9 बजे तक लगभग 10 घंटे तक झमाझम व तेज बारिश हुई। इस मानसून सीजन की सबसे तेज बारिश है। सोमवार को जिले में 51.4 मिमी औसत बारिश दर्ज की गई। सबसे ज्यादा बारिश अर्जुंदा तहसील में 107.9 मिमी और गुरुर तहसील में 70.5 मिमी बारिश दर्ज की गई।

तेज बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त

तेज बारिश के कारण जनजीवन भी अस्त व्यस्त हो गया। नगर की निचली बस्तियों में जल भराव की स्थिति निर्मित हो गई। जिले के कुछ स्कूल परिसर में पानी भर गया था। नदी नालों में भी अब पानी बहने लगा है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में भी तेज व अच्छी बारिश होगी।

यह भी पढ़े:

रिमझिम बारिश से किसानों के मुरझाए चेहरे पर खुशी

भरदाकला, उमरादाह, मटिया स्कूल परिसर में भरा पानी

जिले के ग्राम मटिया, उमरादाह, भरदाकला स्कूल परिसर में तेज बारिश के कारण पानी भर गया था। हालांकि बारिश थमने के बाद पानी बाहर निकल गया। लेकिन कुछ देर के लिए बच्चे परेशान हुए।

यह भी पढ़े:

रेलवे स्टेशन में तिरपाल के नीचे खड़े होकर यात्री खरीद रहे टिकट

जिले के किस तहसील में कितनी बारिश

तहसील - बारिश मिमी में
बालोद - 45.1
गुरुर - 70.5
गुंडरदेही - 68.9
डौंडी - 12.7
डौंडीलोहारा - 17.7
अर्जुंदा - 107.9
मार्रीबंगला देवरी - 36.1
औसत - 51.4 मिमी

इसलिए हो रही बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण मध्य उत्तर प्रदेश के दक्षिणी भाग में स्थित है। यह 5.8 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है। एक द्रोणिका मध्य उत्तरप्रदेश के दक्षिणी भाग से उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक उत्तर पूर्व मध्य प्रदेश, झारखंड, उत्तर ओडिशा तक स्थित है, जो 1.5 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी और उससे लगे उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी, तटीय आंध्र प्रदेश से दूर एवं दक्षिण ओडिशा तट के ऊपर 5.8 किमी से 7.6 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके प्रभाव से छत्तीसगढ़ के कई जिलों में हल्की, मध्यम और तेज बारिश हो रही है।

किसानों ने ली राहत की सांस

आषाढ़ में बारिश ठीक से नहीं हो रही थी। आषाढ़ बीतने को है। माह के अंत में झमाझम बारिश हो रही है, जिससे किसान खुश हैं। अब किसान पूरी तरह से कृषि कार्य में जुट गए हैं। जिले में अब तक लगभग 80 प्रतिशत धान बोआई हो चुकी है। कई किसान धान की रोपाई करा रहे हैं।

तापमान में गिरावट, अधिकतम तापमान 28 डिग्री

लगातार बारिश, बदली और नमी के कारण मौसम में ठंडकता है। बारिश व मौसम में नमी का असर भी देखने को मिला। सोमवार को ठंडी हवा चली। जिससे लोग ठिठुर गए थे। इस दिन जिले का अधिकतम तापमान 28 डिग्री व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया गया।