जिला अस्पताल में सफाई कर रहे कर्मचारियों पर दतैया के झुंड ने किया हमला, पांच घायल
जिला अस्पताल के आसपास की सफाई करते वक्त कर्मचारियों पर दतैया के झुंड ने हमला कर दिया। इससे पांच सफाई कर्मचारी घायल हो गए। घटना दोपहर तीन बजे की है। सफाई के दौरान बेर के पेड़ की कटाई कर रहे थे। पेड़ पर दतैया का झुंड था, जिसने कर्मचारियों पर हमला कर दिया। घायलों में द्वारिका, भुनेश्वरी, लक्ष्मी, शिवनंदन, ओंकार शामिल है, जिनका प्राथमिक उपचार जिला अस्पताल में किया गया। सभी की हालत सामान्य है।