14 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धीमी कार्रवाई से नाराज विद्यार्थी पहुंचे कलक्टोरेट, मामला जनभागीदारी शुल्क में की गई लाखों रुपए की गड़बड़ी का

पीजी कॉलेज बालोद में बाबू द्वारा जनभागीदारी शुल्क में की गई लाखों रुपए की गड़बड़ी पर कॉलेज प्रबंधन की धीमी कार्रवाई से विद्यार्थियों में नाराजगी है। मामले पर शीघ्र कड़ी कार्रवाई की को लेकर कक्टोरेट पहुंचे थे।

2 min read
Google source verification
balod patrika

धीमी कार्रवाई से नाराज विद्यार्थी पहुंचे कलक्टोरेट, मामला जनभागीदारी शुल्क में की गई लाखों रुपए की गड़बड़ी का

बालोद. पीजी कॉलेज बालोद में बाबू द्वारा जनभागीदारी शुल्क में की गई लाखों रुपए की गड़बड़ी पर कॉलेज प्रबंधन की धीमी कार्रवाई से विद्यार्थियों में नाराजगी है। मामले पर शीघ्र कड़ी कार्रवाई की को लेकर कक्टोरेट पहुंचे थे। जहां कलक्टर को ज्ञापन सौंप कर इस पर तत्काल पहल की मांग की है। इधर कलक्टर किरण कौशल ने भी इस मामले को गंभीर बताते हुए इस मामले पर कड़ी कार्यवाही की बात कही है।

अभी तक सिर्फ फाइल तैयार करने में लगे हैं प्रबंधन व कॉलेज के प्राचार्य
इधर कॉलेज में इतनी बड़ी गड़बड़ी होने पर भी प्रबंधन व कॉलेज के प्राचार्य अभी तक सिर्फ फाइल तैयार करने में लगे हैं। विद्यार्थियों के पैसे गबन करने वाले बाबू से अभी तक किसी तरह की पूछताछ नहीं की गई। पत्रिका द्वारा मामले का खुलासा करने के बाद गड़बड़ी करने वाला बाबू कॉलेज नहीं आ रहा है। इधर प्राचार्य ने कहा है मामले की जानकारी आयुक्त को दे दी गई है। आने वाले एक-दो दिनों में आयुक्त से ही जांच टीम आएगी और फिर वे ही जांच करेगी, उन्हीं के निर्देशानुसार कार्रवाई की जाएगी।

प्राचार्य के निर्देश पर सील की गई बाबू की आलमारी
इधर मामले में कॉलेज के जनभागीदारी शुल्क शाखा देख रहे बाबू कुलेश्वर बघेल द्वारा लगभग 9 लाख की गड़बड़ी करने की बात प्रबंधन व जांच समिति द्वारा की जा रही है, पर अभी तक बाबू से पूछताछ नहीं की गई है। इधर गड़बड़ी की पुष्टि के बाद प्राचार्य जेके खलखो और जांच समिति ने बाबू कुलेस्वर की आलमारी जहां जनभागीदारी शुल्क के दस्तावेज, खाते रखे जाते हैं उसे सील कर दिया है। प्राचार्य की मानें तो सील बंद आलमारी को शिक्षा आयुक्त से आने वाली जांच टीम ही खोलकर जांच करेगी।

छात्र एकजुट, कलक्टर से की जांच की मांग
कॉलेज में कॉलेज के नियमित व अनियमित विद्यार्थियों द्बारा ली जाने वाली जनभागीदारी शुल्क में लाखों की गड़बड़ी उजागर होने के बाद यहां के विद्यार्थियों ने मोर्चा खोल दिया है। विद्यार्थियों ने कहा हमारे जमा की गई राशि को क्यों गड़बड़ किया गया। गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ उचित कार्यवाही करने कलक्टर को ज्ञापन सौंपे हैं। कलक्टर किरण कौशल ने भी मामले की जांच कराकर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

पूर्व प्राचार्य भी शक के दायरे में, उन्होंने ही दिया था बाबू को प्रभार
इस मामले में सिर्फ जनभागीदारी शुल्क शाखा देखने वाले बाबू ही जिम्मेदार नहीं है बल्कि पूर्व प्राचार्य डहरे भी शक के दायरे में है क्योंकि पूर्व प्राचार्य ने ही इस बाबू को प्रभार दिया था।अब गड़बड़ी हुई है तो मामले की जांच भी जरुरी हो गई है, क्योंकि जांच के बाद और भी खुलासा हो सकता है, पर जिस तरह की कार्यवाही चल रही है वह बहुत ही धीमी है। इसलिए विद्यार्थी नाराज हैं। मामले पर प्राचार्य जेके खलको ने कहा अभी मामले की जांच रिपोर्ट को आयुक्त को भेज दिए हैं। आयुक्त से जांच टीम आने के बाद ही दोषी पर कार्रवाई की जाएगी। मामले में जब से बाबू को कार्यभार दिया गया था तब से पूरी राशि की आडिट कराई जाएगी। दोषी पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।