CG Crime News: देवरीबंगला। देवरी थाना क्षेत्र के पिनकापार चौकी अंतर्गत ग्राम गिधवा में 17 वर्षीय नाबालिग बेटे ने अपने पिता की कुल्हाड़ी मार कर हत्या कर दी। मामला 31 जुलाई की रात 9.30 बजे का है। बेटे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। नाबालिग केस के (Crime News) कारण पुलिस ज्यादा कुछ कहने से बच रही है।