जिले के 437 ग्राम पंचायतों के लगभग 700 गांव में कुल 6 लाख 37 हजार 40 मतदाता हंै। इसमें 2 लाख 98 हजार 425पुरुष और 3 लाख 5 हजार 309 महिला मतदाता शामिल हैं। थर्ड जेंडर का एक मतदाता हैं, जो त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। विभागीय अफसरों के अनुसार जनवरी के दूसरे सप्ताह में लॉटरी सिस्टम से आरक्षण होगा। एसडीएम, जनप्रतिनिधियों, आरओ यानी तहसीलदार, सहायक रिटर्निंग अफसर, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, जनपद सीईओ की उपस्थिति में आरक्षण की प्रक्रिया होगी।