
भिलाई में कहर जारी, बोलोद के दो और लोग हुए डेंगू से पीडि़त
बालोद. भिलाई में डेंगू का कहर रुकने का नाम ही नहीं ले रहा। शुक्रवार को फिर भिलाई में बालोद के 2 और लोगों को डेंगू होने की पुष्टि कर दी गई है। बालोद जिले के कुल 18 लोगों को अब त डेंगू हो चुका है। भिलाई में मिले जिले के दो नए मरीज गुंडरदेही ब्लॉक और गुरुर ब्लॉक से मिले हैं। लगातार बढ़ रहे डेंगू के मरीजों ने अब स्वास्थ्य विभाग सहित पूरे शासन-प्रशासन को हिला कर रख दिया है। शुक्रवार को जिला अस्पताल दुर्ग द्वारा बालोद जिला स्वास्थ्य विभाग को भेजी गई सूची में जिले के दो और नए मरीज की पुष्टि की है।
एक का सेक्टर-9, दूसरे का रायपुर में इलाज
जिला स्वास्थ्य विभाग की मानें तो नए मरीज में गुंडरदेही ब्लॉक के ग्राम कुमली निवासी तेजस्वी को डेंगू हुआ है, जिसका इलाज सेक्टर-9 में जारी है। वहीं गुरुर से एक व्यक्ति पीडि़त हुआ है जिनका इलाज रायपुर में चल रहा है। ऐसे में बालोद जिला में भी पीडि़तों की संख्या लगातार बढ़ते जा रही है। जिले का निवासी एक की इससे मौत भी हो चुकी है।
फिर भी लोग नहीं चेत रहे, टायरों व कबाड़ में भरा है पानी
इधर लोग अब तक जागरूक नहीं हो पाए हैं, इसी कारण से लोगों को घरों में डेंगू का लार्वा मौजूद है। उदाहरण के तौर पर ऑटो सेंटरों की छतों पर पुराने टायरों का कबाड़ पड़ा हुआ है, जहां गन्दे पानी भरे हुए हैं, जहां निश्चित है कि टेंगू का लार्वा पनप रहा है। ऐसे में निगम व स्वास्थ्य विभाग का प्रयास फेल हो सकता है।
मच्छर हटाने पहुंचा स्वास्थ्य अमला
नगर में दर्जन भर से अधिक मोटरसाइकिल सर्विसिंग सेंटर है, जहां गाडिय़ों के पुराने टायर, ट्यूब सब निकालकर सर्विसिंग सेंटर संचालक ने छत पर फेंक दिए हैं जिसमें बारिश का पानी भर गया है, पर इन संचालकों को गंदगी हटाने की फुर्सत नहीं है। फैलती बीमारी से कोई मतलब नहीं दिखता। एक ओर जिले में लगातार डेंगू के मरीज मिल रहे हैं तो दूसरी ओर ये लापरवाही स्वास्थ्य विभाग की सफाई व्यवस्था को प्रभावित कर रही है। वहीं लोगों के घरों में भी कबाड़ में आज भी पानी भरा हुआ है।
स्कूलों में जागरूकता के लिए प्रधान पाठकों की बैठक
इधर जिला स्वास्थ्य द्वारा शुक्रवार को बालोद विकासखंड के बीआरसी कार्यालय में बालोद विकासखंड के 230 स्कूलों के प्रधान पाठकों की बैठक ली गई। बैठक में कृमिनाशक अभियान पर चर्चा की गई, साथ ही जिले में फैल रहे डेंगू के प्रकोप से स्कूली बच्चों को बचाने के लिए अब जागरूकता अभियान चलाने का भी निर्णय लिया गया। स्वास्थ्य विभाग के मलेरिया अधिकारी सोनबोइर ने बताया कि स्कूलों के प्रधान पाठकों को निर्देशित किया गया है कि स्कूलों में स्कूली बच्चों को डेंगू से बचाव और अपने स्कूलों की अच्छी तरह से साफ-सफाई करने के निर्देश दिए।
Published on:
25 Aug 2018 09:05 am
बड़ी खबरें
View Allबालोद
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
