26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MP से पिकअप में आ रहे थे UP के 3 युवक, CG पुलिस ने पकड़ा फिर भीतर देखा तो रह गए सन्न

रघुनाथनगर व बलंगी पुलिस को मिली सफलता, 2 लाख 10 हजार की 35 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ ३ आरोपी गिरफ्तार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बलरामपुर

•

image

Ram Prawesh Vishwakarma

•

Updated: 24 Aug 2018, 9:34 PM IST

Wine seized

Accused with wine

रघुनाथनगर। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के रघुनाथनगर व बलंगी पुलिस की संयुक्त टीम ने श्ुाक्रवार को मुखबिर की सूचना पर गोबरदहा मोड़ पर मध्यप्रदेश से लाई जा रही अवैध अंग्रेजी शराब से भरी पिकअप को धर दबोचा।

पुलिस टीम ने पिकअप में सवार उत्तर प्रदेश के सोनभद्र के 3 शराब तस्कर को गिरफ्तार किया। जब्त शराब की कीमत 2 लाख 10 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ अपराध दर्ज कर कार्रवाई की है।

यह भी पढ़ें : सोते समय आंख में पीसी हुई हरी मिर्च डालकर बेदम पीटा, बहू-बेटा पहुंचे तो ये बोला फिर टूट गईं सांसें


गौरतलब है कि बलरामपुर एसपी टीआर कोशिमा के निर्देश पर जिले में नशीली दवाओं व शराब के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को रघुनाथनगर थाना प्रभारी विनोद पासवान को मुखबिर से सूचना मिली कि मध्यप्रदेश से एक पिकअप वाहन में बड़ी मात्रा में अवैध शराब की बड़ी खेप लाई जा रही है।

यह जानकारी मिलने के बाद रघुनाथनगर व बलंगी पुलिस की संयुक्त टीम ने ग्राम कमलपुर में गोबरदहा मोड़ पर घेराबंदी कर पिकअप को धर दबोचा। पुलिस ने पिकअप की जब तलाशी ली तो उसमें बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब मिला।

यह भी पढ़ें : झारखंड से लाकर छत्तीसगढ़ के युवाओं को बना रहे थे इसका एडिक्ट, पुलिस ने 3 को किया गिरफ्तार

पुलिस ने वाहन में सवार यूपी के सोनभद्र निवासी 22 वर्षीय रामप्यारे गुप्ता पिता हरिनारायण, 21 वर्षीय कमलेश कुमार पिता राजबली गुप्ता व 31 वर्षीय चंद्रमणी गुप्ता पिता गिरिदीन बंधु को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से शराब परिहवन के संबंध में कोई दस्तावेज नहीं मिले।


35 पेटी जब्त की गई शराब
वाहन से कुल 35 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त कर आरोपियों के खिलाफ 34(2), 42 आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। कार्रवाई में रघुनाथनगर थाना प्रभारी विनोद पासवान, बलंगी चौकी प्रभारी सिकंदर कुर्रे, एएसआई अशोक पांडेय, प्रधान आरक्षक राजेंद्र राय, आरक्षक संजय जायसवाल व अभिषेक पटेल शामिल रहे।